Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

अंकित सिंह परिहार ने बढ़ाया मदद का हाथ

बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

सरकारी ठेके की 50 हजार की फर्जी एफडीआर लगाई, रिपोर्ट दर्ज

25 हजार लेते डाकघर का बाबू को सीबीआई ने दबोचा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 31 जुलाई को तालकटोरा स्टेडियम में : मिशन-2027 का बिगुल: दिल्ली की महारैली में मुरादाबाद करेगा शक्ति प्रदर्शन, 5 हजार कार्यकर्ताओं के साथ होगा कूच

आलम वारसी 2

Tue, Jul 14, 2026
Post views : 108

मुरादाबाद।। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से 31 जुलाई 2026 को तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली सामाजिक समरसता महारैली की तैयारियों को लेकर आज अग्रसेन भवन, लोहिया नगर, सिहानी गेट, गाज़ियाबाद में समीक्षा बैठक एवं प्रेसवार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों के साथ महारैली की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि सामाजिक समरसता महारैली मिशन-2027 का निर्णायक पड़ाव साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को महारैली से जोड़ें तथा सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता और संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी जनपदों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए महारैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

बैठक में मुरादाबाद जनपद की तैयारियों को विशेष महत्व दिया गया। जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि मुरादाबाद संगठन ने महारैली की तैयारियों को लेकर व्यापक रणनीति तैयार कर ली है। विधानसभा, सेक्टर और बूथ स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

रवि चौधरी ने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनपद मुरादाबाद से लगभग 5,000 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ 31 जुलाई को दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद जनपद का लक्ष्य केवल सहभागिता नहीं, बल्कि महारैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाना है।

उन्होंने कहा कि मुरादाबाद का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन-2027 के संकल्प को लेकर मैदान में है और सामाजिक समरसता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। विश्वास जताया कि तालकटोरा स्टेडियम में मुरादाबाद की रिकॉर्ड उपस्थिति संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं के समर्पण का परिचय देगी।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक समरसता महारैली को ऐतिहासिक बनाने तथा मिशन-2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Tags :

मुरादाबाद

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन