अलार्म बजा तो खुली चोरी की पोल : पीडी नगर में नहर किनारे लगे मोबाइल टावर को बनाया निशाना
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Sun, Oct 4, 2026
मौके पर पहुंचा तो गायब मिला उपकरण, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
उन्नाव। रात के सन्नाटे में पीडी नगर स्थित मोबाइल टावर से चोरी हो गई और इसकी भनक कंपनी के टेक्नीशियन को तब लगी, जब टावर का शटडाउन अलार्म बजा। सूचना मिलते ही टेक्नीशियन मौके पर पहुंचा तो टावर पर लगा एक उपकरण गायब था। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंदिरा नगर निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह इंडस टावर लिमिटेड में टेक्नीशियन हैं। वह पीडी नगर में नहर किनारे लगे टावर की देखरेख करते हैं। उनके मुताबिक 24 और 25 जुलाई की रात करीब 1:48 बजे टावर का शटडाउन अलार्म मिला। अलार्म की सूचना मिलते ही वह तुरंत साइट पर पहुंचे। जांच करने पर टावर पर लगा एक उपकरण नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टेक्नीशियन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि टावर से उपकरण कब और किस तरह निकाला गया। आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन