Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शहर को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं : गदनखेड़ा में पांच करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक सिटी सेंटर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 275

भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ, ई-लाइब्रेरी, मल्टीपर्पज हॉल और पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी विकसित

उन्नाव। शहर के विकास को नई दिशा देने वाली नगर पालिका की महत्वाकांक्षी सिटी सेंटर परियोजना अब धरातल पर उतरने लगी है। बुधवार को गदनखेड़ा क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सिटी सेंटर का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा और उनके प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू ने प्रथम ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना केवल एक भवन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के साथ युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों की जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि तेजी से बढ़ते शहर की जरूरतों को देखते हुए सिटी सेंटर की योजना तैयार की गई है। इसके निर्माण से नगरवासियों को एक ही परिसर में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार तथा महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका ने इस परियोजना का प्रस्ताव चार जून 2025 को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा था। शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 25 जुलाई 2025 को आयोजित बैठक में कार्ययोजना को अंतिम मंजूरी मिली। स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू ने बताया कि सिटी सेंटर में नागरिकों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी भी स्थापित की जाएगी, जिससे उन्हें बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि ऐसा सार्वजनिक केंद्र तैयार करना है जो आने वाले वर्षों में शहर की बदलती जरूरतों को पूरा कर सके और उन्नाव के सुनियोजित विकास की पहचान बने। स्थानीय लोगों ने भी परियोजना शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इसके पूरा होने से शहर को आधुनिक पहचान मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन