Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर कार्रवाई रोकने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम पर उठे सवाल : मोहसिन रजा बोले: करोड़ों की राशि के मुकाबले काम नहीं दिख रहा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 15, 2026
Post views : 263

बीसीसीआई से मिली धनराशि के उपयोग पर उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

उन्नाव। मुर्तजानगर स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोमवार शाम उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रजा ने स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति पर गंभीर सवाल खड़े किए। निरीक्षण के बाद उन्होंने दावा किया कि परियोजना के लिए वर्षों पहले जारी की गई करोड़ों रुपये की धनराशि के अनुपात में मौके पर काम दिखाई नहीं दे रहा है।स्टेडियम पहुंचे मोहसिन रजा ने निर्माणाधीन एकेडमी भवन, मैदान और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से भी जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार अब तक करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाने का विवरण सामने आया है, लेकिन जमीन पर उस स्तर का निर्माण कार्य भी नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से वर्ष 2011 में इस परियोजना के लिए 21 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए थे। उद्देश्य था कि उन्नाव में आधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिकेट स्टेडियम और प्रशिक्षण एकेडमी तैयार की जाए, जिससे जिले और आसपास के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल सकें। लेकिन इतने वर्षों बाद भी परियोजना अधूरी है और अपेक्षित सुविधाएं विकसित नहीं हो सकी हैं। निरीक्षण के दौरान मोहसिन रजा ने मैदान की स्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जिस मैदान को खिलाड़ियों के उपयोग के लिए तैयार किया जाना था, वहां कई स्थानों पर जंगली घास उगी हुई है। एकेडमी भवन का निर्माण भी अधूरा दिखाई देता है। उनका कहना था कि यदि किसी परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं तो उसका असर धरातल पर साफ दिखाई देना चाहिए। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के संचालन और धनराशि के उपयोग को लेकर पूरी पारदर्शिता नहीं दिखाई गई। उनका कहना था कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अब तक कितनी राशि खर्च हुई और उसके बदले कितना कार्य कराया गया। मोहसिन रजा ने कहा कि वह पूरे मामले को शासन के समक्ष उठाएंगे और परियोजना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो जिम्मेदार पदाधिकारियों की भूमिका की समीक्षा कर परियोजना के संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाने की मांग भी की जाएगी। गौरतलब है कि मुर्तजानगर में लगभग 13 हेक्टेयर क्षेत्र में क्रिकेट स्टेडियम विकसित किए जाने की योजना वर्षों पहले शुरू हुई थी। परियोजना पूरी होने पर इसे जिले के खेल ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और अधूरी व्यवस्थाओं को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ताजा निरीक्षण के बाद यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन