Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

खड़े ट्रक में चालक का फंदे पर झूलता मिला शव : हत्या या आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

THE LUCKNOW TIMES

Tue, May 19, 2026
Post views : 325

बरेली जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम बरगवां में गाँव के बाहर खड़े ट्रक में एक युवक का शव फंदे से झूलता मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

जानकारी अनुसार ग्राम बरगवां निवासी बादाम पुत्र ढाकन लाल (38)बरेली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था। बताया जा रहा है कि वह बीती रात वह ट्रक लेकर गांव आया था जो ट्रक को गांव के बाहर खड़ा कर घर जाकर रुक गया।

मंगलवार सुबह उसकी भाभी ने उसे चाय दी जिसे पीने के बाद वह ट्रक की ओर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसे ट्रक के अंदर कुंडे से गमछे के सहारे झूलता देखा।घटना स्थल पर दर्दनाक दृश्य देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जहाँ रोते विखते परिजन भी पहुँचे।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम समेत मौके पर पहुंचे जहाँ उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि बादाम अविवाहित था उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी जो अपनी वृद्ध भाभी के साथ गांव में रहता था।

परिजनों अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

Bareilly news

Suicide case Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन