Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

13 मरीजों का होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन, 68 को मिलेंगे चश्मे : नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

आलम वारसी 2

Thu, Jun 18, 2026
Post views : 126

मुरादाबाद। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एंड हेल्थ रिसर्च सेंटर (MCT&HRC) द्वारा संचालित नयन ज्योति अभियान के अंतर्गत बुधवार को 166वां निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन साईं मंदिर, दीनदयाल नगर, कांठ रोड पर किया गया।

यह शिविर MCT&HRC, विवेकानंद कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, होम मेडिकेयर, सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल एवं एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया।

113 मरीजों का हुआ पंजीकरण

शिविर में क्षेत्र के नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद मरीजों ने उत्साह से भाग लिया। कुल 113 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप और ब्लड शुगर की जांच की। साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

जांच के बाद 13 मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 68 मरीजों को निःशुल्क चश्मा वितरण के लिए चिन्हित किया गया। ऐसे मरीज जिनको विशेषज्ञ चिकित्सा या सर्जरी की जरूरत है, उनकी भी पहचान कर समयबद्ध उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

घरेलू स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी

शिविर में होम मेडिकेयर की टीम ने मरीजों व परिजनों को घरेलू स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूक किया। टीम ने होम नर्सिंग केयर, पेशेंट केयर, पोस्ट-ऑपरेटिव केयर, वरिष्ठ नागरिक देखभाल, फिजियोथेरेपी और मेडिकल उपकरण किराये पर देने जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। लोगों ने इसमें विशेष रुचि दिखाई।

चिकित्सा सेवाएं एशियन विवेकानंद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और सेंटर फॉर साइट आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी गईं।

ये रहे मौजूद

शिविर में होम मेडिकेयर से सेंटर हेड अमित कुमार, सीनियर एक्जीक्यूटिव सौरभ शर्मा एवं एक्जीक्यूटिव इवेंट्स अमन गुप्ता मौजूद रहे। ट्रस्ट ने बताया कि नयन ज्योति अभियान आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण नेत्र एवं स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है और आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Tags :

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन