Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

गुरु पूर्णिमा मेले की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सुभासपा ने की प्रेस वार्ता, 2027 चुनाव और विकास पर रखी बात : NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर कर रही काम: रवि चौधरी

आलम वारसी 2

Tue, Jun 2, 2026
Post views : 194

*मुरादाबाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय मुरादाबाद में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा 27 देहात मुरादाबाद प्रभारी रवि चौधरी ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार रखे।

NDA सरकार की नीति पर बोले रवि चौधरी

अपने संबोधन में रवि चौधरी ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी NDA गठबंधन का महत्वपूर्ण घटक दल है। NDA सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की नीति पर कार्य करती है। यह सरकार जाति, धर्म और भेदभाव की राजनीति नहीं बल्कि हर वर्ग को साथ लेकर विकास करने का कार्य कर रही है।

योगी सरकार के कार्यों को सराहा

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सड़क, हाईवे, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश अपराध मुक्त और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूर्व जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

रवि चौधरी ने देहात मुरादाबाद विधानसभा के पूर्व जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय जनता के बीच आने वाले नेता चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं। जनता को ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो हर समय जनता के बीच रहकर उनके सुख दुख और विकास कार्यों में सहभागी बने।

‘हर व्यक्ति खुद को विधायक महसूस करेगा’

उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें आशीर्वाद देती है तो विधानसभा 27 देहात मुरादाबाद का हर व्यक्ति स्वयं को विधायक महसूस करेगा, क्योंकि “मैं जनता से हूं, जनता मुझसे नहीं है।”

Tags :

NDA सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर कर रही काम: रवि चौधरी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन