बेटे के जन्म की खुशियाँ जच्चा की मौत से मातम : ऑपरेशन के बाद न्यू लाइफ लाइन अस्पताल सील,डॉक्टर समेत स्टाफ फरार
मुनीश गुप्ता
Mon, Jun 8, 2026
बरेली जनपद के नगर फतेहगंज पश्चिमी में जिस घर में बेटे के जन्म की किलकारी से खुशियाँ गूँजने बाली थी वह खुशियाँ लापरवाही के चलते मातम की चीखों में तब्दील हो गई हैं।
घटना शाही रोड स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल की है जहाँ गर्भवती महिला का ऑपरेशन किए जाने पर महिला ने बेटे को जन्म दिया जिससे वहाँ खुशियों की आहट सुनाई दी किन्तु कुछ समयँ बाद जच्चा राजकुमारी उम्र 30 वर्ष की संदिग्ध मौत हो गई।मौत के बाद डॉक्टर एवं उसका स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को दी जहाँ पहुँची स्वास्थयकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया वहीं घटना की सूचना पर पहुँची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, रास्ते में दम तोड़ा ठिरिया खेतल निवासी राम प्रकाश रविवार प्रातः 10 बजे करीब पत्नी राजकुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर प्रसव वास्ते अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ दोपहर 1:00 बजे करीब ऑपरेशन के बाद बेटे का जन्म हुआ जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया किन्तु कुछ ही देर बाद ही राजकुमारी की हालत बिगड़ गई।जहाँ बहन ने बताया कि वह कोई जवाब नहीं दे रही अस्पताल से एंबुलेंस द्वारा बरेली रेफर कर दिया है किन्तु रास्ते में ही पीड़िता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीएमओ ने मारा छापा तो खाली मिला अस्पताल पीड़िता की मौत की सूचना पर परिजन लौटे तो अस्पताल का शटर खुला था पर डॉक्टर-स्टाफ गायब थे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.संचित शर्मा टीम समेत मौके पर पहुंचे अस्पताल के अंदर कोई जिम्मेदार नहीं मिला जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सभी चिकित्सकीय गतिविधियों पर रोक लगाते हुए नोटिस चस्पा कर अस्पताल सील कर दिया।
छिन गया 3 बेटियों का सहारा, उठ गया नवजात के सिर से मां का साया राजकुमारी अपने पीछे तीन बेटियां और एक नवजात बेटा छोड़ गई है।जिस बेटे के जन्म की खुशी मनानी थी उसी के जन्म के बाद मां की मौत ने परिवार को तोड़ दिया वहीं बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आखिर कब खत्म होगा अस्पतालों में झोलाछाप डाक्टरों का आतंक,जांच के नाम पर कर रहे खुलेआम लूट,नगर फतेहगंज पश्चिमी,फतेहगंज पूर्वी तथा फरीदपुर क्षेत्र में कई निजी अस्पताल,पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर स्वास्थय विभाग के नियमों को ठेंगा दिखाकर खुलेआम अवैध धंधा धड़ल्ले से चला रहे हैं।न पर्याप्त संसाधन हैँ,न मानकों का पालन, फिर भी इलाज के साथ फर्जी जांच धड़ल्ले से की जा रही है। आरोप है कि जांच के नाम पर मनमानी फीस वसूली जाती है।
कई जगह तो शुल्क सूची तक नहीं लगाई गई है जहाँ मरीज मजबूरी में मनमाना भुगतान करने को मजबूर हैं।सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह मौत का अबैध खेल खेला जा रहा है।मौत के इन सौदागरों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने व्यापक जांच अभियान चलाकर अवैध अस्पतालों,अबैध पैथोलॉजी लैब,फर्जी एक्सरा रिपोर्ट बनाने बालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Tags :
Bareilly news
The Lucknow Times
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन