Mon 08 Dec 2025

ब्रेकिंग

मरीज से वसूले 13,324,स्थायी लोक अदालत ने अस्पताल व CMO को भेजा नोटिस!

पुलिस टीम ने खामियों पर दिखाई सख्ती

25 दिसंबर की तुलसी पूजन यात्रा को भव्य बनाने में जुटी समिति

पुलिस ने लोगों की मुस्कान लौटाई, 20 लाख से ज्यादा कीमत के 101 फोन मिले

पीएम कुसुम योजना में 40 हजार से ज्यादा सोलर पंप आवंटित होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अब हर 15 मिनट में मिलेगी ई-बस की सुविधा : सोमवार से शहर में शुरू होगा संचालन!

उत्तर प्रदेश बरेली। शहर में ई-बस सेवा को मजबूत करने के लिए सोमवार से तीन नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने इसके लिए 60 स्टॉपेज तय किए हैं, ताकि शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्रियों को हर 15 मिनट में बस उपलब्ध हो सके। दो साल पहले शुरू हुई 25 ई-बसों को घाटे के कारण देहात रूटों पर भेज दिया गया था, लेकिन अब इन्हें फिर से शहर की सीमा में चलाने का निर्णय लिया गया है।

30 सितंबर को हुई बैठक में ई-बसों का संचालन शहरी क्षेत्र में करने पर सहमति बनी थी। इसके बाद सर्वे कर ऐसे रूट चुने गए जहाँ यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।

अधिकारियों ने तीन रूट तय किए हैं, स्वालेनगर मिनी बाइपास से जंक्शन वाया सौफुटा-पीलीभीत बाइपास, स्वालेनगर से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल और झुमका तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान। रूट एक और तीन पर पाँच-पाँच तथा रूट दो पर तीन बसें चलेंगी। बसों का संचालन सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। न्यूनतम तीन किलोमीटर तक किराया 12 रुपये तय किया गया है।

रूट 1: स्वालेनगर से जंक्शन वाया सौफुटा-पीलीभीत बाइपास (17 किमी)

इस रूट पर 25 स्टॉपेज होंगे। बसें कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, वीर सावरकर नगर, तुलाशेरपुर, सौफुटा रोड तिराहा, संजयनगर, सुरेश शर्मा नगर, डोहरा रोड, रुहेलखंड विवि, बीसलपुर चौराहा, सतीपुर, सेटेलाइट बस अड्डा, खुर्रम गौटिया, बियावानी कोठी, गांधी उद्यान, प्रभा टॉकीज और कलक्ट्रेट पर ठहरेंगी।

रूट 2: स्वालेनगर से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल (13 किमी)

इस रूट पर 18 स्टॉपेज होंगे। बसें कर्मचारी नगर, भास्कर हॉस्पिटल, वसंत बिहार चौराहा, इज्जतनगर तिराहा, आईवीआरआई, टूलिप, डेलापीर चौराहा, झूलेलाल द्वार, सलेक्शन प्वाइंट, धर्मकांटा, लल्ला मार्केट, कोहाड़ापीर, नावल्टी चौराहा, अय्यूब खां चौराहा, चौकी चौराहा और कलक्ट्रेट पर ठहरेंगी।

रूट 3: झुमका तिराहा से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान (16 किमी)

इस रूट पर 17 स्टॉपेज होंगे। बसें झुमका तिराहा, परसाखेड़ा, मथुरापुर, जीटीआई, सीबीगंज, मिनी बाइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हा मियां की मजार, सिटी रेलवे स्टेशन, चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, प्रभा टॉकीज, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी और खुर्रम गौटिया पर ठहरेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की प्रबंध संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि शहरवासियों की सुविधा के अनुसार समय सारिणी तैयार की गई है, ताकि हर निर्धारित स्टॉपेज पर यात्रियों को हर 15 मिनट में ई-बस मिल सके। नई सेवा से शहर में सार्वजनिक परिवहन अधिक सुगम और पर्यावरण अनुकूल होगा!

Tags :

Breaking Bareilly

Bareilly breaking

Electric bus Bareilly

New electric bus

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन