Fri 23 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश का मामला : पांच दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Oct 11, 2026
Post views : 131

लेखपाल ने दी तहरीर, सरकारी कामकाज पर दबाव बनाने का लगाया आरोप

उन्नाव। कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश के मामले में पांच दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। सदर तहसील में अकबरपुर दबौली क्षेत्र में तैनात लेखपाल प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर गांव निवासी मोहन पुत्र गोकर्ण नाथ उर्फ भोंदू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेखपाल की तहरीर के मुताबिक, पांच अक्तूबर को दोपहर करीब 12:15 बजे मोहन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा था। आरोप है कि उसने अपने शरीर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। लेखपाल ने तहरीर में आरोप लगाया कि यह कदम उसके ऊपर सरकारी कामकाज का दबाव बनाने की मंशा से उठाया गया था।

10 अक्तूबर को दी तहरीर
प्रमोद कुमार द्विवेदी ने घटना के संबंध में 10 अक्तूबर को कोतवाली सदर में तहरीर दी। इसमें उन्होंने घटना का संज्ञान लेकर विधिक कार्रवाई और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन