Fri 05 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कूड़ाघर बने शोपीस : सड़क किनारे कचरे के ढेर से परेशान बांगरमऊ के लोग

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 44

लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई व्यवस्था बेअसर, बदबू और धुएं से नागरिकों का जीना मुश्किल

उन्नाव। बांगरमऊ नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सवालों के घेरे में है। नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए वर्षों पहले लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए कूड़ाघर आज अपनी उपयोगिता खोते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि निर्धारित स्थानों पर कचरा पहुंचाने के बजाय सड़क किनारे और बाईपास मार्ग के आसपास खुले में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर जमा हो रहे हैं। इससे न केवल नगर की स्वच्छता प्रभावित हो रही है, बल्कि आसपास रहने वाले लोगों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर से प्रतिदिन निकलने वाला कचरा व्यवस्थित तरीके से निस्तारित नहीं किया जा रहा। बाईपास क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैली रहती है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। राहगीरों को नाक पर रूमाल रखकर गुजरना पड़ता है, जबकि आसपास रहने वाले परिवार दिनभर बदबू से परेशान रहते हैं। नागरिकों के अनुसार, जिस स्थान पर कचरा डंप किया जाता है, वहीं मृत पशुओं को भी दफनाया जाता है। ऐसे में सड़न और दुर्गंध की समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों का आरोप है कि कई बार जमा कचरे को हटाने के बजाय उसमें आग लगा दी जाती है। इससे निकलने वाला धुआं आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाता है और लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि धुएं और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों पर पड़ रहा है। शाम के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जब हवा के साथ बदबू और धुआं दूर-दूर तक फैल जाता है। लोगों का कहना है कि स्वच्छता अभियान और कूड़ा प्रबंधन के नाम पर लगातार सरकारी धन खर्च किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दे रहा। मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी एडवोकेट मुजम्मिल अहमद, मोइन अंसारी और महमूद आलम समेत कई नागरिकों ने प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि नगर में कचरा संग्रहण और निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर मामले की जांच कराने, सड़क किनारे जमा कचरे को तत्काल हटवाने, निर्मित कूड़ाघरों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने और कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की स्थायी व्यवस्था लागू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यह आने वाले दिनों में जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन