Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बड़ी संख्या में कारतूस बरामद, आरोपियों के साथियों की तलाश जारी : पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्ता।

आलम वारसी

Sun, Mar 22, 2026
Post views : 242

मुरादाबाद।कटघर पुलिस ने डबल फाटक पुल के नीचे रविवार को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पुलिस ने 12 देशी बम, तीन तमंचे और 102 कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस उत्तराखंड के आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुबह कटघर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार और सीओ को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध असलहा सप्लाई करने वाले डबल फाटक पुल के नीचे दस सराय चौकी क्षेत्र में आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को बम और तमंचों के साथ हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12 देशी बम, .315 बोर के दो तमंचे और एक 12 बोर के तमंचे के अलावा 315 बोर की 60 कारतूस, 35 खोखा कारतूस और सात 12 बोर की कारतूस बरामद किया।पकड़े गए लोगों में गिरोह का सरगना दुष्यंत उर्फ दीपक विकास नगर लाइन पार का रहने वाला है। पुलिस ने दीपक को पहले भी असलहा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की थी। इसी प्रकार दूसरा आरोपी ऋषभ शर्मा एकता कॉलोनी मझोला और अजीम गोवर्धनपुर मूंढापांडे का रहने वाला है।

आरोपियों ने बताया कि वह दीपक के कहने पर लोगों को असलहा और बम की सप्लाई करते थे। गिरोह के सरगना का एक साथी ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड) जिले के काशीपुर का रहने वाला है। पता चला कि यह गिरोह उत्तराखंड तक असलहों की सप्लाई करता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

Tags :

मुरादाबाद।। पुलिस ने हथियारों की सप्लाई करने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्ता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन