Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

540 परिवारों को मिली राहत किट, विधायक ने सुनीं समस्याएं

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रवि चौधरी : रोटरी क्लब मुरादाबाद द्वारा प्रसाद वितरण समारोह किया गया आयोजन

आलम वारसी

Wed, Mar 25, 2026
Post views : 212

मुरादाबाद।। रोटरी क्लब मुरादाबाद नव्यम द्वारा “मानवता ही सेवा” प्रोजेक्ट के अंतर्गत आशियाना कॉलोनी स्थित विहान बालिका हॉस्टल, जहाँ वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की बालिकाएं निवास करती हैं, नवरात्रि के पावन अवसर पर भोग प्रसाद वितरण समारोह का भव्य एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक सेवा, सहयोग और मानवता के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रवि चौधरी, जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि, 27 विधानसभा ग्रामीण, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, मुरादाबाद उपस्थित रहे। उन्होंने बालिकाओं को प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अपने संबोधन में कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर इस प्रकार के सेवा कार्य न केवल समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे, सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिए कार्य करती रही है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। समाज सेवा के माध्यम से ही एक सशक्त, समृद्ध एवं संवेदनशील समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरव चौधरी, दानिश कुरैशी (महानगर अध्यक्ष), गौरव कुमार (प्रमुख महासचिव), मोहित ठाकुर (मीडिया प्रभारी )विशाल वर्धन (जिला प्रचार मंत्री), मुशाहिद हसन (विधानसभा अध्यक्ष), शानु कुरैशी, नयन अग्रवाल, अतुल सोनी, पुलकित, नासिर अली एवं अन्य गणमान्य सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी साथियों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल एवं सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने समाज सेवा के इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन सामाजिक एकता, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति समर्पण का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Tags :

मुरादाबाद।।रोटरी क्लब मुरादाबाद द्वारा प्रसाद वितरण समारोह किया गया आयोजन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन