Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

29 मार्च को गांधी मैदान में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन : जनसेवा दल की वंचित अधिकार रैली को लेकर प्रेसवार्ता सम्पन्न,

आलम वारसी

Fri, Mar 27, 2026
Post views : 75

मुरादाबाद। जनसेवा दल द्वारा 29 मार्च 2026 को गांधी मैदान, बुद्धि विहार में आयोजित होने जा रही ‘वंचित अधिकार रैली’ के संबंध में शुक्रवार को क्लासिक बैंकेट हॉल, दिल्ली रोड, मुरादाबाद में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रैली के उद्देश्य, रूपरेखा एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजेश ठाकुर ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में 29 मार्च 2026 की तिथि एक अहम मोड़ साबित होगी। उन्होंने बताया कि जनसेवा दल, युवा सत्ता पार्टी एवं पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी के तत्वावधान में आयोजित इस रैली को ‘वंचित अधिकार की हुंकार’ नाम दिया गया है, जिसमें भारी जनसमूह के जुटने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वंचित, पिछड़े और किसानों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का मंच बनेगी।

मंजेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी जननायक कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर विनेश ठाकुर के नेतृत्व में संगठन ‘त्याग और जनसेवा की राजनीति’ को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहा है, जिसमें व्यक्तिगत हितों से ऊपर समाजहित को प्राथमिकता दी जाती है।

राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बौद्ध ने कहा कि मुरादाबाद की यह रैली संगठन के विस्तार का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि जनसेवा दल गांव-गांव और गली-गली तक अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है तथा इस रैली के माध्यम से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी सशक्त राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है।

प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने बताया कि रैली की तैयारियों को लेकर मुरादाबाद मंडल की सभी 26 विधानसभा क्षेत्रों में पिछले एक माह से लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से 29 मार्च को गांधी मैदान पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों एवं बिरादरी के लोगों से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह जनसभा क्षेत्रीय राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। खासकर पिछड़े वर्ग और किसानों के मुद्दों पर इस मंच से दिए जाने वाले संदेश पर सभी की नजरें टिकी हैं। 29 मार्च को मुरादाबाद का गांधी मैदान एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का साक्षी बनेगा।

प्रेसवार्ता में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय सचिव नेम सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजेश ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर, प्रदेश महासचिव राजौल सैन, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शशि सेन, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह एवं जिलाध्यक्ष मुरादाबाद देवेन्द्र सैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Tags :

मुरादाबाद।29 मार्च को गांधी मैदान में होगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन