ऑपरेशन के खर्च की चिंता दूर : राहुल का कराया इलाज
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Fri, Oct 2, 2026
ऑपरेशन के खर्च की जानकारी मिलने पर आगे आए अंकित सिंह परिहार

उन्नाव। बीमारी के बीच ऑपरेशन के लिए पैसों की व्यवस्था न हो पाने से परेशान बीघापुर के जगदीशपुर निवासी राहुल कुमार पटेल को आर्थिक मदद मिली। ऑपरेशन की जरूरत की जानकारी होने पर सपा नेता इंजीनियर अंकित सिंह परिहार ने उपचार के लिए आवश्यक धनराशि की व्यवस्था कराई। इसके बाद राहुल का ऑपरेशन कराया गया। परिजनों के अनुसार, राहुल कुमार पटेल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आर्थिक स्थिति के कारण उपचार को लेकर परिवार के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। इसकी जानकारी अंकित सिंह परिहार को मिलने के बाद उन्होंने इलाज के लिए जरूरी रकम उपलब्ध कराने की व्यवस्था की। ऑपरेशन के बाद राहुल के स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। इस दौरान परिजनों ने मदद के लिए अंकित सिंह परिहार का आभार जताया। अंकित सिंह परिहार ने कहा कि किसी परिवार के सामने बीमारी के समय आर्थिक परेशानी खड़ी हो जाए तो मदद करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 20 वर्षों से परिवार और परिचितों के बीच जरूरत के समय सहयोग करने का प्रयास करते रहे हैं। उनका कहना है कि बीमारी के समय आर्थिक कारण इलाज में बाधा न बने, इसी सोच के साथ राहुल के उपचार में सहयोग किया गया।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन