Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

अजगर मृत नाले में तैरता हुआ लोगों ने देखा वन विभाग की टीम जांच करेंगी। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर

रामपुर के डीएम इंसानियत का दूसरा नाम अजय कुमार द्विवेदी ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

1.14 लाख का माल पकड़ा; डेयरी सील

202वें भोजन वितरण में जरूरतमंदों तक पहुंचा अपनापन

रामलला के दर्शन को पांच बसों को विधायक ने दिखाई झंडी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का तोहफा : रामलला के दर्शन को पांच बसों को विधायक ने दिखाई झंडी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 24, 2026
Post views : 14

पंकज गुप्ता ने चरण पखारकर किया सम्मान, 310 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

उन्नाव। अयोध्या में रामलला के दर्शन की आस लंबे समय से संजोए बैठे 310 बुजुर्गों के लिए सोमवार का दिन खास रहा। सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के जगदीशपुर गांव से पांच बसों में सवार होकर बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान उनके चेहरों पर उत्साह और धार्मिक आस्था साफ नजर आई। यह तीर्थयात्रा सदर विधायक पंकज गुप्ता के निजी संसाधनों से संचालित ‘पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ के तहत कराई गई। यात्रा के लिए गांव में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी पहुंचे। बुजुर्गों को रवाना करने से पहले विधायक पंकज गुप्ता ने उनका चरण पखारकर सम्मान किया और पटिका पहनाकर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में विधायक ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं को केवल यात्री के रूप में नहीं, बल्कि माता-पिता के समान सम्मान देते हुए उनके चरण पखारे। इस दौरान बुजुर्गों ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। गांव के लोगों ने विधायक का माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया गया। बसों के रवाना होते ही माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कई बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दिए।

बोले विधायक, बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा सौभाग्य

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि माता-पिता के समान बुजुर्गों की सेवा करने और उन्हें प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने का मौका मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ ‘श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ शुरू की गई है, ताकि क्षेत्र के बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर मिल सके और उनके प्रति सम्मान की भावना भी मजबूत हो।उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा का उद्देश्य केवल बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों तक ले जाना नहीं है, बल्कि उनके अनुभव और आशीर्वाद को सम्मान देना भी है। भविष्य में भी इसी तरह सेवा और धार्मिक यात्राओं से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

गांव से बसें निकलीं तो चेहरे पर थी मुस्कान

यात्रा के लिए पहुंचे बुजुर्गों में अयोध्या जाने को लेकर खास उत्साह दिखा। किसी ने परिवार के साथ यात्रा को लेकर खुशी जताई तो किसी के लिए यह रामलला के दर्शन का विशेष अवसर था। पांच बसों में सवार श्रद्धालुओं को रवाना करते समय गांव के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दीपक प्रधान, बूथ अध्यक्ष कमल, बूथ अध्यक्ष दीनदयाल, धनंजय सिंह, सोनू, चंदन राजपूत, प्रधान गंगा प्रसाद, प्रधान अनिल (प्यारेपुर), पंडित श्रीराम, पंकज, दुर्विजय सिंह, गया प्रसाद, रजनीश, मुंशीलाल और राम औतार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन