Wed 15 Apr 2026

ब्रेकिंग

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर बाबा साहब की 136वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 136 वी जयंती का कार्यक्रम पीतल नगरी में आयोजित किया गया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सदन में गरजे आँवला साँसद नीरज मौर्य : कहा रेलवे की बदहाल व्यवस्था से आम यात्रियों को हो रही परेशानी,सुधार की आवश्यकता

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 16, 2026
Post views : 217

बरेली जनपद। रेल मंत्रालय के बजट पर चर्चा के दौरान आँवला से सपा सांसद नीरज मौर्य ने सदन में रेलवे की बदहाल व्यवस्था और आम यात्रियों को हो रही परेशानियों का मुद्दा जबरजस्त तरीके से उठाया जहाँ उन्होंने कहा कि सरकार नई ट्रेनों की घोषणा तो कर रही है किन्तु पुरानी ट्रेनों की स्थिति सुधारने में कोशों दूर है।

सांसद ने उदाहरण बतौर कहा जैसे श्रमजीवी सुपरफास्ट में अक्सर कॉकरोच एवं चूहे घूमते नजर आते हैं जिससे यात्रियों को काफी असुविधा होने के साथ बीमारियां फैलने का खतरा बड़ जाता है।वहीं उन्होंने कहा कि ट्रेन आम आदमी की सबसे बड़ी सवारी है इस लिए यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना सरकार की प्रथम प्राथमिक्ता जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने की भी मांग की अक्सर देखने को मिलता है कि विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती।उन्होंने लखनऊ मेल का जिक्र करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण ट्रेन है किन्तु आज कल उसमें भी झटकों की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने रेल मंत्री से कपलिंग सिस्टम को और बेहतर बनाने की मांग की ताकि यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित यात्रा महसूस हो सके।

सांसद ने यह भी मुद्दा उठाया कि वंदे भारत एक्सप्रेस को लखनऊ से शाहजहांपुर और बरेली होते हुए दिल्ली तक चलाया जाए जिससे क्षेत्र के लाखों यात्रियों को तेज और सीधा रेल संपर्क मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीधे रेल मार्ग से बदायूं-दिल्ली नहीं जुड़ पाया है इसलिए इस दिशा में भी सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की यातायात समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि कई रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।

ऐसे में वहां ओवरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना अत्यंत आवश्यक है ताकि लोगों को जाम से राहत मिल सके।सांसद ने यह भी बताया कि पहले की मौजूद रेवती बोड़ा रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया है जिसे दोबारा शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने रामनगर स्थित जैन मंदिर के तीर्थंकर के नाम पर स्टेशन का नाम रखने का प्रस्ताव भी रखा।इतिहास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कन्नौज देश की प्राचीन राजधानी रही है इसे इत्र नगरी के रूप में भी जाना जाता है जहां महान सम्राट हर्षवर्धन का शासन रहा है।ऐसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए कन्नौज रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की आवश्यकता है जिससे शहर की पहचान और गौरव को नई ऊंचाई मिल सके।

वहीं नीरज मौर्य ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि रेलवे व्यवस्था में सुधार की माँग करते हुए आम यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Breaking News

Railway station

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन