Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जन्मदिन को बनाया सेवा का दिन : संदेश फाउंडेशन ने बांटे हजारों कंबल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Dec 27, 2025
Post views : 194

चेयरमैन कौमुदी पांडे की मौजूदगी में महिला सफाई कर्मियों, बुजुर्गों और असहायों को मिला सहारा

उन्नाव। कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान के बीच संदेश फाउंडेशन की ओर से शहर में एक बड़ा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पांडे के जन्मदिन के अवसर पर रखा गया, जिसे उन्होंने सेवा दिवस के रूप में मनाया। शहर के विभिन्न इलाकों से आए जरूरतमंदों को इस दौरान एक हजार से अधिक कंबल वितरित किए गए। महिला सफाई कर्मचारियों, बुजुर्गों, असहाय, बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी गई, ताकि शीतलहर से जूझ रहे लोग कुछ राहत महसूस कर सकें। सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था संभाली और कतारबद्ध तरीके से कंबल वितरित किए गए, जिससे किसी को परेशानी न हो। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा कौमुदी पांडे विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने संदेश फाउंडेशन की इस पहल की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की असली ताकत ऐसे ही सेवा कार्यों से दिखाई देती है। जब लोग अपने निजी अवसरों को समाज के कमजोर वर्गों के साथ बांटते हैं, तभी सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने संदीप पांडे और उनकी टीम को जन्मदिन को सेवा से जोड़ने के लिए बधाई दी। इस मौके पर संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा कि ठंड के मौसम में कंबल सिर्फ एक वस्तु नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सहारा होते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। पांडे ने बताया कि फाउंडेशन आगे भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य करता रहेगा और आने वाले समय में स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत साफ नजर आई। कई बुजुर्गों और महिलाओं ने फाउंडेशन और आयोजकों का धन्यवाद किया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। कार्यक्रम के अंत में संदेश फाउंडेशन की ओर से समाज के सक्षम लोगों से अपील की गई कि वे आगे आकर ऐसे कार्यों में सहयोग करें, ताकि सर्दी, भूख या अभाव के कारण किसी को कठिनाई न झेलनी पड़े। जन्मदिन को सेवा और संवेदना के साथ मनाने की यह पहल शहर में चर्चा का विषय बनी रही और मानवता की एक अच्छी मिसाल के रूप में देखी गई।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन