Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

साधु हत्याकांड के आरोपी के एनकाउंटर की होगी पड़ताल

570 करोड़ की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

नयन ज्योति अभियान: 166वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 113 मरीजों का परीक्षण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भौनीखेड़ा में हुई ब्रीफिंग : सीएम के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था की कसी गई कमान

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 17, 2026
Post views : 190

डीएम-एसएसपी ने कहा, सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर व्यवस्था रहे चाक-चौबंद

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 18 जून को प्रस्तावित उन्नाव दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। दौरे को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को कार्यक्रम स्थल भौनीखेड़ा में ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों की सुविधाओं से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभानी होगी। ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की आवाजाही सुगम रहे और कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बनने पाए। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए, जबकि यातायात व्यवस्था में लगे कर्मियों को वाहनों के सुचारु संचालन और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा घेरों, प्रवेश और निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थलों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बना रहे, ताकि किसी भी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का प्रयास है कि पूरा कार्यक्रम बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो। ब्रीफिंग के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन