Wed 26 Aug 2026

ब्रेकिंग

हज़रत मुहम्मद पूरी दुनिया के लिए करुणा और मानवता की मिसाल थे। वर्क संस्था की स्थापना के 39 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण ब्यू

नेताओं ने दिया अमन-चैन का संदेश

मलबे में दबकर बाबा और इकलौते पोते की मौत

अंकित परिहार ने गांव की बेटी को आगे बढ़ाने का किया प्रयास

गरीबों और राहगीरों को बांटे फल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पाँच हजार रिश्वत लेते रंगे हाँथ तहसील संग्रह अमीन गिरफ्तार : एंटी करप्शन टीम द्वारा कैंटीन में जाल बिछाकर गिरफ्तार करने से क्षेत्र में फैली सनसनी

मुनीश गुप्ता

Fri, Jun 19, 2026
Post views : 403

बरेली जनपद में भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर में तैनात संग्रह अमीन को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाँथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हांसिल की है।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NPS की फाइल आगे बढ़ाने के एवज मांगे थे 5 हजार भ्रष्टाचार निवारण संगठन अनुसार आरोपी जोरावर सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी अमलोनीपुर थाना भुता वर्तमान तहसील सदर बरेली में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत है।शिकायतकर्ता सुरेश चन्द्र निवासी सम्राट अशोक नगर, नवादा जोगिया ने संगठन से शिकायत की थी कि एनपीएस खाते से भूखंड खरीदने के लिए धन निकासी संबंधी आवेदन पर रिपोर्ट लगाकर फाइल आगे बढ़ाने के एवज संग्रह अमीन 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

कैंटीन में 2 बजकर 45 मिनट पर बिछाया ट्रैप,नोट लेते ही धर दबोचा शिकायत की जांच के बाद प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया जहाँ गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे टीम ने तहसील सदर की कैंटीन में जाल बिछाया जैसे ही संग्रह अमीन जोरावर सिंह ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाँथ पकड़ लिया जहाँ नोटों पर पहले से केमिकल लगा था।

कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा,आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।एंटी करप्शन टीम ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।पीड़ित नागरिक टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराकर ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध सहयोग कर सकते हैं।

तहसील क्षेत्र में मचा हड़कंप

तहसील सदर में संग्रह अमीन के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैलते ही हड़कंप मच गया। कर्मचारी इधर-उधर खिसकते दिखाई दिए अधिकारियों का कहना है कि विभाग की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।अमीन के गिरफ्तार होने से कृषकों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

Tags :

Bareilly news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन