Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अन्नू टंडन के जन्मदिन पर जुटे सपाई : श्रवण यादव के आयोजन में दिखी कार्यकर्ताओं की एकजुटता

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 109

छोट्टापुरवा में हुआ कार्यक्रम, केक काटकर दी बधाई; जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की दीर्घायु की कामना

उन्नाव। गंजमुरादाबाद के छोट्टापुरवा में रविवार को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व सांसद अन्नू टंडन के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा। जिला सचिव श्रवण यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और एक-दूसरे को मिठाई व प्रसाद बांटा गया।कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्नू टंडन लगातार जिले के समाजवादियों के साथ जुड़कर सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही हैं। पार्टी को उनके अनुभव और सक्रियता से मजबूती मिलती है। उन्होंने अन्नू टंडन के स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीके त्रिपाठी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अन्नू टंडन हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में जुटी रहती हैं। उनके नेतृत्व और कार्यशैली से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।आयोजक श्रवण यादव ने कहा कि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी उनके उत्साह और अपने नेता के प्रति जुड़ाव को दर्शाती है। अन्नू टंडन जिले के प्रत्येक समाजवादी कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए सभी ने मिलकर आयोजन में सहयोग किया। इस मौके पर पूर्व प्रत्याशी सुरेश पाल, बदलू खान, मंजीत यादव, मोहम्मद इस्माइल, राजकुमार लोधी, आलोक त्रिपाठी, संजीव त्रिवेदी, अमित यादव, पुष्पेंद्र यादव, सुरेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य दिलीप यादव, राजेश कुमार यादव, कैलाश पाल, शरीफ खान, शिव कुमार पाल, ज्ञानेंद्र यादव, आशीष यादव, रामासरे गौतम, फूलचंद्र गौतम, रामदास पाल, संजय यादव, अनिल कुशवाहा, सत्य कुमार यादव, मुकेश यादव, अरुण पाल यादव, सुमित पाल, विवेक पाल, रवि मिश्रा, राकेश यादव, दीपक यादव, मदन यादव, कृष्णदेव यादव, सुनील शर्मा और अमित यादव (स्वामी) समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन