Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

अंकित सिंह परिहार ने बढ़ाया मदद का हाथ

बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

सरकारी ठेके की 50 हजार की फर्जी एफडीआर लगाई, रिपोर्ट दर्ज

25 हजार लेते डाकघर का बाबू को सीबीआई ने दबोचा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अब रात में भी रोशन रहेगा गांधी नगर-गदनखेड़ा मार्ग : 52 लाख की स्ट्रीट लाइट परियोजना शुरू

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Aug 5, 2026
Post views : 50

तीन किलोमीटर सड़क पर लगीं आधुनिक स्ट्रीट लाइटें, जिला अस्पताल आने-जाने वालों को बड़ी राहत

उन्नाव। शहर के गांधी नगर से गदनखेड़ा तक जाने वाला मार्ग अब रात के समय अंधेरे में नहीं डूबेगा। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाकर प्रकाश व्यवस्था बहाल कर दी गई है। मंगलवार रात नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और उनके प्रतिनिधि एवं पति प्रवीण मिश्र भानु ने फीता काटकर परियोजना का शुभारंभ किया। इस कार्य पर करीब 52 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह मार्ग जिला अस्पताल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। लंबे समय से पर्याप्त रोशनी न होने के कारण मरीजों, तीमारदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को रात में परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई जगह अंधेरा रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। अब नई स्ट्रीट लाइटें शुरू होने के बाद पूरा मार्ग रात में भी रोशन नजर आने लगा है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2017 में इस मार्ग पर लगाई गई स्ट्रीट लाइटें अपनी निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद खराब हो गई थीं। वहीं, डिवाइडर निर्माण के दौरान कई स्थानों पर विद्युत लाइन और वायरिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था प्रभावित थी। अब नई लाइटें और आवश्यक मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को बेहतर सुविधा मिलने लगी है। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने कहा कि शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जा रहे हैं और आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की योजनाएं लागू की जाएंगी, ताकि शहर और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके। नगर पालिका प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानु ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की जिम्मेदारी है। गांधी नगर-गदनखेड़ा मार्ग की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद थीं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को प्राथमिकता में लेकर काम कराया गया है। आगे भी शहर की जिन सड़कों और मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था की जरूरत होगी, वहां भी चरणबद्ध तरीके से कार्य कराए जाएंगे। नई स्ट्रीट लाइटें शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने भी संतोष जताया। उनका कहना है कि अब रात के समय इस मार्ग पर सफर पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित होगा। खासकर जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। नगर पालिका का मानना है कि बेहतर प्रकाश व्यवस्था से सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और शहर की खूबसूरती में भी इजाफा होगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन