Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राष्ट्रीय कार्यसमिति ने सौंपी जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने : मुरादाबाद देहात सीट पर सुभासपा का बड़ा दांव, रवि चौधरी बने चुनाव प्रभारी

आलम वारसी 2

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 185

*मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मुरादाबाद देहात सीट पर बड़ा दांव चला है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने जिलाध्यक्ष रवि चौधरी को देहात विधानसभा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

64 सीटों पर विशेष फोकस

सुभासपा ने प्रदेश में राजनीतिक समीकरणों का आकलन कर 64 विधानसभा सीटें चिन्हित की हैं। इन सीटों पर पार्टी विशेष फोकस के साथ तैयारी कर रही है। वहीं 32 महत्वपूर्ण सीटों पर प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जा रहा है। मुरादाबाद देहात सीट इसी रणनीति का हिस्सा है।

जमीनी पकड़ को मिली तरजीह

रवि चौधरी लंबे समय से संगठन को मजबूती देने और जनसंपर्क अभियान में सक्रिय हैं। जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति ने उन पर भरोसा जताया है। प्रभारी बनने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

रवि चौधरी ने जताया आभार

प्रभारी बनाए जाने पर रवि चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। मुरादाबाद देहात क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करना और जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी।

ग्रामीण और पिछड़े वर्ग पर फोकस

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रवि चौधरी के नेतृत्व में पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों, पिछड़े वर्गों, युवाओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मजबूत चुनावी माहौल बनाएगी। सुभासपा इस बार यूपी चुनाव में पूरी मजबूती से उतरने की तैयारी में है और संगठनात्मक फैसले बड़ा असर डाल सकते हैं।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन