Mon 08 Dec 2025

ब्रेकिंग

मरीज से वसूले 13,324,स्थायी लोक अदालत ने अस्पताल व CMO को भेजा नोटिस!

पुलिस टीम ने खामियों पर दिखाई सख्ती

25 दिसंबर की तुलसी पूजन यात्रा को भव्य बनाने में जुटी समिति

पुलिस ने लोगों की मुस्कान लौटाई, 20 लाख से ज्यादा कीमत के 101 फोन मिले

पीएम कुसुम योजना में 40 हजार से ज्यादा सोलर पंप आवंटित होंगे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एनडीए की बढ़त से उन्नाव में जश्न : नगर पालिका में जुटे समर्थक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Nov 14, 2025
Post views : 195

श्वेता मिश्रा और प्रवीण मिश्रा भानु ने कार्यकर्ताओं को बांटे लड्डू


उन्नाव। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, लेकिन एग्जिट पोल में एनडीए को स्पष्ट बहुमत का संकेत मिलते ही उन्नाव में बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया। दोपहर बाद नगर पालिका कार्यालय के बाहर माहौल अचानक बदल गया। रुझानों में बढ़त दिखते ही कार्यकर्ता जमा होने लगे और मिठाई बांटकर खुशी जताने लगे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और परिषद प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु मौके पर पहुंचे और समर्थकों के बीच लड्डू बांटे।
श्वेता मिश्रा ने कहा कि एग्जिट पोल के रुझान साफ बता रहे हैं कि जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का समर्थन हमेशा पार्टी की सबसे बड़ी ताकत रहा है।
प्रवीण मिश्रा भानु ने कहा कि जिस जनसमर्थन की उम्मीद थी, वही अब नतीजों में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान उत्साह बढ़ाने वाले हैं और लोग स्थिर सरकार की उम्मीद में खड़े दिखाई दे रहे हैं। नपा कार्यालय के बाहर खड़े लोग लगातार अपने मोबाइल पर अपडेट देखते रहे। हर नए आंकड़े के साथ भीड़ में जोश बढ़ता गया। राहगीर भी रुककर माहौल देखते रहे और कई लोग इसे नतीजों से पहले का उत्सव बताने लगे।करीब आधे घंटे तक लड्डू बांटने, बधाई देने और रुझानों पर चर्चा का सिलसिला चलता रहा। नगर पालिका कार्यालय का सामान्य दिन कुछ ही देर में चुनावी उत्साह में बदल गया और पूरा परिसर खुशी की हलचल से भर गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन