जुआरियों पर शिकंजा : तालिब सरांय में जुआ खेलते छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Mon, Nov 16, 2026
झारखंडेश्वर मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 16,240 रुपये नकद बरामद
उन्नाव। शहर के तालिब सरायं मोहल्ले में सड़क किनारे जुए का फड़ चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस ने सोमवार को घेराबंदी कर छापा मारा। मौके पर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फड़ से मिली नकदी और आरोपियों की जामा तलाशी में कुल 16,240 रुपये बरामद किए। मौके से ताश की दो गड्डियां, छह मोमबत्तियां और दरी भी मिली है। पुलिस के अनुसार, झारखंडेश्वर मंदिर मोहल्ला तालिब सराय में वारिस के घर के पास सड़क किनारे जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत मिश्र और उपनिरीक्षक उग्रसेन सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। टीम ने मौके से छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तालिब सराय निवासी अकील पुत्र स्व. मुन्ना और शाहरुख पुत्र अहमद, एबी नगर निवासी फैज पुत्र खान, तालिब सरांय निवासी मौसीन पुत्र रज्जा अली, गद्दियाना निवासी शानू पुत्र मुन्ना और चिड़ियामार गली निवासी अनवर पुत्र मोहम्मद रईस शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर जुए की फड़ से 14,450 रुपये बरामद किए। इसके अलावा आरोपियों की जामा तलाशी में 1,790 रुपये मिले। इस तरह कुल बरामद नकदी 16,240 रुपये बताई गई है। पुलिस को मौके से ताश के 52-52 पत्तों वाली दो गड्डियां भी मिलीं। शहर कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार सभी छह आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में किला चौकी प्रभारी उग्रसेन सिंह के अलावा हेड कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, कांस्टेबल अमित, रजत, आकाश चौधरी, रामसेवक, अमर प्रताप और रविकांत शामिल रहे।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन