रेलवे ट्रेक पर मिला 34 वर्षीय युवक का शव : ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।
मुनीश गुप्ता
Mon, Nov 16, 2026
बरेली : जनपद में फतेहगंजपूर्वी थाना क्षेत्र के द्वारकेश चीनी मिल के पीछे रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 34 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची जहाँ पहुंचकर आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी कि थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई तथा पंचनामा भर कर शव पोस्टमार्टम वास्ते भेजा।
मृतक की शिनाख्त प्रेम पाल जाटव 34,वर्ष पुत्र सुमेर लाल निवासी ग्राम रामपुरिया थाना फरीदपुर,जिला बरेली के रूप में हुई है।प्रेमपाल का शव द्वारिकेश चीनी मिल के पीछे रेलवे ट्रैक पर खंभा संख्या 1281/24 से 1281/26 के मध्य रविवार दोपहर पड़ा मिला।रेलवे ट्रैक से गुजरने के दौरान लोगों की नजर शव पर पड़ी तो घटना की सूचना आरपीएफ को दी गई।
सूचना पश्चात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित कार्रवाई की और मृतक की पहचान कराई शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।फिलहाल युवक की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुई इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है घटना की जाँच की जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन