Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

पुलिस जांच में जुटी

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली में DM अविनाश सिंह का एक्शन : सरकारी जमीन घोटाले के मामले में तहसीलदार का ट्रान्सफर,कानूनगो-लेखपाल सस्पेंड

THE LUCKNOW TIMES

Sun, May 10, 2026
Post views : 378

बरेली की नवाबगंज तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा एक्शन लेते हुए तहसीलदार का ट्रान्सफर करते हुए कानूनगो-लेखपाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

ग्राम ज्योरा मकरंदपुर में सरकारी भूमि को निजी लोगों के पक्ष में दर्ज करने के मामले में तहसीलदार को हटाकर कलेक्ट्रेट से संबद्ध करते हुए कानूनगो और लेखपाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

बताते चलें कि 2013 के पट्टों के अभिलेखों से छेड़छाड़ का मामला प्रशासनिक जांच में सामने आया कि वर्ष 2013 में हुए पट्टों में “16 नंबर” भूमि के अभिलेखों में कूटरचित फेरबदल किया गया।वहीं यह भी आरोप है कि धारा 38 के तहत बिना लेखपाल की रिपोर्ट के कानूनगो ने फाइल आगे बढ़ाई।तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने भी बगैर पर्याप्त परीक्षण के प्रकरण को उपजिलाधिकारी न्यायिक की अदालत में भेज दिया।इसके बाद मूल अभिलेखों के बजाय छायाप्रतियों के आधार पर अमलदरामद करा दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दोषियों पर गिरी गाज एसडीएम नवाबगंज की रिपोर्ट के बाद डीएम अविनाश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह को तहसील से हटाकर जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है जबकि कानूनगो श्याम सुंदर गुप्ता समेत लेखपाल रामचंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे या गड़बड़ी में संलिप्त अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।उन्होंने चेतावनी दी कि दो बार निलंबित पाए जाने पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी।

राजस्व विभाग में मचा हड़कंप लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में खलबली मच गई है।सरकारी जमीनों से जुड़े मामलों में लापरवाही और फर्जीवाड़े पर प्रशासन का रुख पूरी तरह सख्त हो गया है ऐसी गड़बड़ी की स्थिति में बक्शा नहीं जायेगा।

Tags :

Bareilly news

DM Bareilly

Bareilly DM action

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन