Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मण्डलायुक्त ने फरीदपुर व सदर तहसील का किया औचक निरिक्षण : राजस्व अभिलेखागार व आपूर्ति कार्यालय निरिक्षण दौरान कृषक बीमा लाभार्थी से की फोनवार्ता

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Mar 19, 2026
Post views : 213

यूपी के बरेली जनपद में गुरुवार को मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस.चौधरी ने फरीदपुर व सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया जहाँ अभिलेख रख रखाव,सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मंडलायुक्त-जिला अधिकारी समेत सर्वप्रथम तहसील सदर में निरीक्षण करने पहुँचे जहाँ उन्होंने उपजिलाधिकारी कोर्ट में धारा-80 एवं धारा-24 के मामलों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की जहाँ अधिकारियों ने बताया कि मामलों का निस्तारण नियमानुसार किया जा रहा है वहीं जानकारी में बताया कि देरी होने पर सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग प्रभावित होती है।

इसके अलावा राजस्व अभिलेखागार में रिकॉर्ड का रख रखाव देखा जो संतोषजनक पाया।आधुनिक रैक एवं सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से 12 बर्ष पुराने अभिलेख सुरक्षित रखे पाए।मण्डलायुक्त ने खसरा-खतौनी,पट्टा आवंटन सहित विभिन्न पत्रावलियों का निरीक्षण कर समस्त रिकॉर्ड को स्कैन कराकर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों की समीक्षा करते हुए कार्य में लगने वाले समयँ की जानकारी ली जिस पर उन्होंने एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

इसके बाद मंडलायुक्त ने फरीदपुर तहसील पहुंचकर औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने धारा-116-24 व 80 के लंबित मामलों की समीक्षा की जहाँ मण्डलायुक्त ने भूलेख अभिलेखा गार,रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में रिकॉर्ड सत्यापन तथा रखरखाव की स्थिति परखी जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के विषय में लाभार्थियों को भुगतान की स्थिति की जानकारी ली इसी क्रम में उन्होंने एक लाभार्थी से फोन वार्ता कर प्रमाणित फीडबैक भी लिया।

औचक निरीक्षण में तहसील सभागार में चल रहे रंगाई-पुताई आदि सौंदर्यकर्ण का जायजा लिया।औचक निरिक्षण के मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन समेत विभिन्न अधिकारी व कर्मचारिगण मौजूद रहे।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

Breaking Uttar Pradesh

Uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन