Sun 22 Nov 2026

ब्रेकिंग

अविचल शुक्ला ने बढ़ाया हौसला

कार्तिक पूर्णिमा पर बक्सर घाटों में सुरक्षा का रहेगा पहरा

फिर दूसरे के नाम कर दी रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री योगी ने विमल द्विवेदी को पत्र भेजकर जनसेवा के कार्यों की सराहना की

जाम में फंसे लोगों की मदद को पहुंचे विधायक

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

जुए का विरोध करना पड़ा भारी : दो विवादों में चले लाठी-डंडे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Nov 15, 2026
Post views : 166

एक महिला समेत कई लोग घायल, दो अलग-अलग मामलों में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उन्नाव। घरों और मोहल्लों के आसपास जुआ खेलने को लेकर होने वाले विवाद अब मारपीट तक पहुंचने लगे हैं। गंगाघाट क्षेत्र में ऐसे ही दो मामले सामने आए हैं, जहां जुआ खेलने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद गालीगलौज शुरू हुई और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों घटनाओं में एक महिला समेत कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है।
पहली घटना देवारा खुर्द गांव की है। यहां रहने वाले आकाश राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात करीब 10 बजे गांव के सोनू, बउवा और बीनू उनके घर के पास जुआ खेल रहे थे। इस पर उन्होंने विरोध जताया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने गालीगलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में आकाश के बाएं हाथ और गले में चोट आई। आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देकर भागने का भी आरोप लगाया गया है।
दूसरी घटना आजाद नगर की है। यहां की रहने वाली अनीता कुशवाहा के मुताबिक, 10 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे जुआ खेलने को लेकर हुए विवाद में अरुण प्रधान, अनीस रावत, अमित चौड़ा और रेखा रावत गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों को भी लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। घटना में अनीता समेत परिवार के कई लोगों को चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोनों मामलों में जुआ खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट की वजह बना। देवारा खुर्द गांव के मामले में आकाश राजपूत ने सोनू, बउवा और बीनू को नामजद किया है। वहीं, आजाद नगर निवासी अनीता कुशवाहा ने अरुण प्रधान, अनीस रावत, अमित चौड़ा और रेखा रावत के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों तहरीरों के आधार पर कुल सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन