Sun 25 Oct 2026

ब्रेकिंग

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

परिवार को शहर छोड़ने की धमकी

परिवार परेशान

सास-बहू से मारपीट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पानी गिरने से शुरू हुआ विवाद : दोनों तरफ से मुकदमे पर थमा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Oct 5, 2026
Post views : 264

सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर देर रात तक चला हंगामा

उन्नाव। मोतीनगर में रविवार को दो कारोबारियों के बीच शुरू हुआ व्यक्तिगत विवाद दोपहर से देर रात तक गर्माता रहा। मामला सिर्फ प्लाट में पानी गिरने के विवाद तक सीमित नहीं रहा, स्वाभिमान तक पहुंच गई। दोनों पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े रहे। आखिरकार रविवार देर रात सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवाद के बाद एक पक्ष के समर्थन में व्यापार मंडल के लोग सड़क पर उतर आए और जाम लगाने की स्थिति बन गई। वहीं दूसरे पक्ष के समर्थन में सोशल मीडिया पर भी आवाजें उठती रहीं। इससे मामला और तूल पकड़ता गया। सदर विधायक, पुलिस और प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और विवाद शांत कराने की कोशिशें भी हुईं। कई दौर में बातचीत के बावजूद दोनों पक्ष अपनी-अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मुकदमा दर्ज कराने की जिद के बीच पुलिस के लिए भी स्थिति संभालना चुनौती बनी रही। आखिरकार समझौते की कोशिशें बेअसर होने के बाद देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज किए गए। एक पक्ष से रामचंद्र उर्फ रामतनेजा की तहरीर पर राजेंद्र यादव, उनके बेटे देवेंद्र यादव समेत चार से पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। वहीं दूसरे पक्ष से राजेंद्र यादव की तहरीर पर रामतनेजा, हनी तनेजा, सनी तनेजा समेत 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब दोनों पक्षों के आरोपों, मारपीट की घटना और मौके पर मौजूद लोगों के संबंध में जांच कर रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन