एटीएस की टीम ने बीडीएस छात्र को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार : आरोपी छात्र आईएस आईएस का प्रोपेगेंडा चला रहा था
आलम वारसी
Mon, Mar 16, 2026
मुरादाबाद में एटीएस ने बीडीएस छात्र हारिस अली को गिरफ्तार किया है, जो आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा चला रहा था और युवकों को फिदायीन हमलों के लिए उकसा रहा था। हारिस सहारनपुर का रहने वाला है और मुरादाबाद में दांतों की डॉक्टर पढ़ाई कर रहा था। एटीएस ने उसके खिलाफ यूपीए एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।।
हारिस ने इंस्टाग्राम और इनक्रिप्टेड एप पर छद्म नामों से ग्रुप बनाए थे, जहां वह कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने का काम कर रहा था। वह आईएसआईएस के विदेश में बैठे आकाओं के सीधे संपर्क में था और उत्तर प्रदेश में इस आतंकी संगठन के लिए नेटवर्क तैयार कर रहा था। एटीएस ने उसके पास से आतंकी सामग्री बरामद की है, जिसमें आईएसआईएस की मीडिया चैनलों की पत्रिकाएं, प्रचार-प्रसार की सामग्रियां और कुख्यात आतंकियों के बयान शामिल हैं।
मुरादाबाद।।एटीएस ने मुरादाबाद से बीडीएस छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा चला रहा था। आरोपी छात्र मुरादाबाद में रहकर दांतों के डॉक्टर की पढ़ाई कर रहा था।
एटीएस की टीम ने देश के खिलाफ साजिश रच रही आईएसआईएस से जुड़े एक छात्र को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर आईएसआईएस का प्रोपेगेंडा चला रहा था। सहारनपुर का निवासी हारिस मुरादाबाद के एक निजी मेडिकल कालेज से बीडीएस कर रहा था। वह आईएसआईएस के आनलाइन माड्यूल से जुड़कर युवकों को फिदायीन हमलों के लिए भी उकसा रहा था। मामले में कुछ अन्य संदिग्ध युवकों की भूमिका को लेकर छानबीन की जा रही है।एटीएस के अनुसार आतंकी माड्यूल के जरिए जिहाद की विचारधारा तथा भारत समेत पूरे विश्व में शरिया आधारित खिलाफत व्यवस्था को स्थापित करने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम तथा इनक्रिप्टेड एप सेशन व डिसकार्ड पर ग्रुप बनाकर युवकों को जोड़ा गया है।
एटीएस ने इसकी सूचना पर गोपनीय जांच की और गंभीर तथ्य सामने आने पर लखनऊ स्थित एटीएस थाने में यूपीए एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसके तहत एटीएस ने नामजद आरोपित मोहल्ला मानक मऊ, सहारनपुर निवासी हारिस अली को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
वह आतंकी संगठन से जुड़े अन्य मुजाहिद युवकों के साथ जुड़कर देश विरोधी गतिविधियों व षड्यंत्र में शामिल था। हारिस ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर छद्म नामों से अपने अकाउंट बना रखे थे। खासकर इंस्टाग्राम इनक्रिप्टेड एप सेशन व डिसकार्ड पर फर्जी नामों से वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क के माध्यम से आईएसआईएस समर्थित ग्रुप बनाए थे और उसमें अन्य युवकों को जोड़कर उन्हें जिहाद के लिए उकसाया जा रहा था। इन ग्रुप के माध्यम से कट्टरपंथी युवकों को आईएसआईएस में रिक्रूट किया जा रहा था।
हारिस ग्रुपों में आईएसआईएस की मीडिया चैनलों की पत्रिकाओं, प्रचार-प्रसार की सामग्रियों, इसकी सैद्धांतिक आतंकी विचारधाराओं व इसके मारे गए आतंकियों के चित्र, वीडियो व आडियो, कुख्यात आतंकियों के बयानों को महिमा मंडित करते हुए साझा किया जाता था। उसका नेटवर्क भारत के साथ-साथ पाकिस्तान तथा विदेश के अन्य आईएसआईएस हैडलरों से भी जुड़ा था। आईएसआईएस के आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए हारिस ने अपना एक अलग ग्रुप अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन भी बनाया था। वह आईएसआईएस की मीडिया व न्यूज चैनल अल-नाबा तथा उसकी प्रोपेगेंडा मैगजीन दबिक्क का अनुसरण करता था। हारिस ने स्वीकार किया कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता है। वह ग्रुपों के माध्यम से लोगों को फिदायीन हमले करने के लिए उकसाता था।पकड़ा गया छात्र मारे गए आतंकियों के फोटो, वीडियो और ऑडियो के साथ आतंकी भाषण और प्रचार सामग्री भी पोस्ट की जाती थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता और शरिया कानून लागू कर खिलाफत व्यवस्था स्थापित करना चाहता था। इसके लिए वह ग्रुप्स में लोगों को फिदायीन हमले करने के लिए प्रेरित करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का संपर्क भारत के अलावा पाकस्तिान और अन्य देशों में मौजूद आईएसआईएस हैंडलरों से भी था।
Tags :
मुरादाबाद।।आरोपी छात्र आईएस आईएस का प्रोपेगेंडा चल रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन