Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कुंदरकी में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर : बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

आलम वारसी 2

Sun, Jun 14, 2026
Post views : 137

मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चक खिताबपुर उर्फ खनुपुरा में रविवार सुबह गोलीकांड से सनसनी फैल गई। बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

घर के बाहर खड़े युवक को मारी गोली

मृतक की पहचान अंकित (22) पुत्र कल्लू जाटव के रूप में हुई है। वह सुबह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। वहीं घायल आशीष चौधरी (35) पुत्र सुखवीर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने दोनों को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। अंकित की गर्दन में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। आशीष के सिर में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

परिजनों ने किया शव उठाने का विरोध

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का विरोध किया। उनकी मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

एसपी देहात ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मौके पर पहुंचे एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बात की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Tags :

बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन