Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सूना घर देख चोरों का धावा : स्टांप वेंडर के यहां 5.70 लाख की चोरी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jun 24, 2026
Post views : 147

भंडारे में गया था परिवार, लौटने पर बिखरा मिला सामान; पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी मोहल्ले में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी उस समय हुई, जब पड़ोसी ने घर का मुख्य गेट खुला देखा और परिवार को सूचना दी। कल्याणी मोहल्ला निवासी अर्पित त्रिवेदी कलक्ट्रेट में स्टांप वेंडर हैं। उन्होंने बताया कि उनका पैतृक गांव अचलगंज थाना क्षेत्र के नेवरना गांव में है। सोमवार देर शाम वह परिवार के साथ गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। घर में ताला बंद था। देर शाम पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला पड़ा है। सूचना मिलते ही परिवार आनन-फानन में वापस लौटा। घर पहुंचने पर अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार चोर करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद ले गए। घर के एक कोने में कुछ कागजात जले हुए भी मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात में नशेड़ी तत्वों का हाथ हो सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन