चोरों का धावा : स्कूल की लैब से दो कंप्यूटर सेट चोरी
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Mon, Oct 5, 2026
यूपीएस और राउटर भी ले गए चोर, प्रधानाध्यापिका ने दर्ज कराई रिपोर्ट
उन्नाव। राजकीय हाईस्कूल बल्लापुर की कंप्यूटर लैब में चोरों ने सेंध लगा दी। लैब की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर दो कंप्यूटर सेट के साथ यूपीएस, वाई-फाई राउटर और अन्य सामान समेट ले गए। घटना 17-18 सितंबर की रात की बताई गई है। मामले में प्रधानाध्यापिका अनीता देवी ने बांगरमऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापिका के मुताबिक, स्कूल की कंप्यूटर लैब की खिड़की तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद लैब में रखे दो मॉनिटर, दो सीपीयू, दो यूपीएस और डी-लिंक कंपनी का वाई-फाई राउटर चोरी कर लिया। इसके अलावा दो की-बोर्ड, दो माउस और कंप्यूटर की केबल भी नहीं मिलीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय स्तर से चोरी हुए सामान की तलाश की गई। आसपास पूछताछ के साथ ग्राम प्रधान को भी मामले की जानकारी दी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रधानाध्यापिका ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चोरी हुए उपकरणों के सीरियल नंबर और अन्य पहचान संबंधी विवरण तहरीर में दर्ज किए हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आसपास के इलाके में घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन