Sun 01 Nov 2026

ब्रेकिंग

फील्ड सर्वेक्षण के जरिए किसानों को किया जागरूक

समाज को दिशा देने वाले आचार्य

इलाज से लेकर पढ़ाई तक जरूरत पर बढ़े हांथ

महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रमों में शामिल हुए सपा प्रदेश प्रवक्ता

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

चार लाख उधार दिए : वापस मांगे तो धमकी देने का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Sep 8, 2026
Post views : 123

रिश्तेदार ने लौटाए सिर्फ 25 हजार रुपये, बाकी रकम के लिए दबाव बनाने पर गाली-गलौज का आरोप

उन्नाव। निजी काम के लिए रिश्तेदार को चार लाख रुपये उधार देना मुनऊखेड़ा निवासी उपेंद्र सिंह को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर रिश्तेदार ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर बिहार थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मुनऊखेड़ा निवासी उपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बजौरा निवासी रिश्तेदार ब्रह्मदेव पुत्र हरिबक्श सिंह ने निजी काम के लिए उससे चार लाख रुपये उधार लिए थे। उपेंद्र के अनुसार, 25 मई 2026 को दो लाख रुपये नगद जयबहादुर पुत्र रामनरेश और संतबक्स सिंह पुत्र स्व. देशराज की मौजूदगी में दिए गए थे। इसके बाद एक जून को ब्रह्मदेव के कहने पर 25 हजार रुपये उसके खाते में और एक लाख 75 हजार रुपये बेहटा, थाना काकोरी, लखनऊ निवासी दीपक रावत पुत्र मुलहे के खाते में डलवाए गए। पीड़ित का कहना है कि काफी मांगने के बाद ब्रह्मदेव ने उसके खाते में सिर्फ 25 हजार रुपये वापस किए। उपेंद्र का आरोप है कि बकाया रकम वापस मांगने पर ब्रह्मदेव गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कहा कि उसकी रकम हड़पने की नीयत से उसे परेशान किया जा रहा है। उसने बकाया रुपये वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ब्रह्मदेव पुत्र हरिबक्श सिंह, निवासी ग्राम बजौरा, थाना बिहार, उन्नाव और दीपक रावत पुत्र मुलहे, निवासी बेहटा, थाना काकोरी, लखनऊ पश्चिमी कमिश्नरेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों व बैंक खातों की भी पड़ताल की जा सकती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन