Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पत्नी के ही सामने चंद मिनटों में उजड़ गई पत्नी की दुनियाँ : चलती त्रिवेणी एक्सप्रेस से चढ़ते समयँ पैर फिसलने हुई विजय की दर्दनाक मौत

मुनीश गुप्ता

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 410

बरेली में जंक्शन पर सोमवार प्रातः एक हृदय विदारक दर्दनाक घटना घटित होने से अफरा-तफरी मच गई। दरअसल प्रयागराज निवासी 52 वर्षीय वैटनरी फार्मसिस्ट विजय कुमार की चलती त्रिवेणी एक्सप्रेस में चढ़ते समयँ पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।पत्नी अंजना सहाय की आंखों के सामने हुए इस भीषण हादसे से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चीखपुकार मच गई।

फिजियोथेरेपी कराने आए थे बरेली विजय कुमार अपनी पत्नी अंजना सहाय के साथ रविवार को इज्जतनगर बरेली में पैर की फिजियोथेरेपी कराने आए थे।सोमवार सुबह करीब 11 बजे पति-पत्नी बरेली जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचे तो त्रिवेणी एक्सप्रेस ने गति पकड़ ली थी इसी जल्दबाजी में विजय कुमार ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की जबकि पत्नी अंजना पीछे छूट गई थी कि विजय दरवाजे पर लटक गए।

पलक झपकते ही काल के गाल में शमा गए प्रत्येक्षदर्शियों अनुसार संतुलन बिगड़ते ही विजय कुमार का पैर फिसल गया जिससे वह सीधे पटरियों के बीच जा गिरे और ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।पत्नी अंजना सहाय की चीखों से पूरा जंक्शन गूंज उठा।

सूचना पर पहुँची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने गंभीर रूप से घायल विजय को जिला अस्पताल भिजवाया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पत्नी का दर्द:-अब कैसे जीऊंगी पति को खोने के बाद अंजना सहाय का रो-रोकर बुरा हाल हो गया बिलखते हुए बोलीं, “मैंने अपने पति को आंखों के सामने खो दिया,अब उनके बिना कैसे रह पाऊंगी?उनकी लाश लेकर घर कैसे जाऊंगी?” फफकते हुए कहा,“अभी तक बच्चों को खबर नहीं दी है।जब वे पापा के बारे में पूछेंगे तो क्या बताऊंगी?उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा।”उनके दर्द ने मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।

प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर मिला अज्ञात महिला का शव इसके अलावा बरेली जंक्शन के ही प्लेटफॉर्म नंबर चार पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।शुरुआती जांच में बीमारी से मौत की आशंका जताई गई किन्तु मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया मृतका की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags :

Bareilly news

Breaking Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन