Sat 30 May 2026

ब्रेकिंग

भाई से मिलने लखनऊ निकली थी बहन, घर लौटी मौत की खबर

मुआवजे को लेकर भड़के ग्रामीण

महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, हाथ फ्रैक्चर होने का दावा

ट्रक चालक को घायल कर लूटे थे फ्रिज और एसी, पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवारी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण पर गांव में बैठक : ग्रामीणों ने मांगा पहले मुआवजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, May 27, 2026
Post views : 34

फतेहखेड़ा में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बातचीत, अधिकारियों ने कहा- नियमानुसार मिलेगा भुगतान

उन्नाव। शहर की प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना को लेकर प्रशासन ने बुधवार को सदर तहसील क्षेत्र के सहजनी स्थित फतेहखेड़ा गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अधिकारियों ने गांव पहुंचकर लोगों की आपत्तियां सुनीं और प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी। बैठक के दौरान कई ग्रामीणों ने साफ कहा कि जिन लोगों के मकान और जमीन परियोजना की जद में आ रहे हैं, उन्हें पहले मुआवजा दिया जाए, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई कि मकानों और जमीन का सही मूल्यांकन कराया जाए ताकि किसी को नुकसान न उठाना पड़े।सदर तहसीलदार सुरभि गौतम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पूरी प्रक्रिया शासन की गाइडलाइन और तय नियमों के तहत ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को सर्किल रेट और नियमानुसार तय मानकों के आधार पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। तहसीलदार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। जिन परिवारों की जमीन या मकान अधिग्रहण में आ रहे हैं, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और हर स्तर पर समाधान का प्रयास किया जा रहा है।अधिकारियों ने बैठक में यह भी बताया कि रिंग रोड परियोजना जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। इसके बनने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने पुनर्वास, मुआवजे की दर और अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई होगी। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भूमि अधिग्रहण से जुड़े अभिलेखों की जांच की और क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी, अनुपमा सिंह, यशवंत सिंह समेत राजस्व विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन