Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सहकारी गन्ना विकास समिति फरीदपुर ने द्वारिकेश चीनी मिल : क्षेत्र का भ्रमण कर जाना फसल एवं व्यवस्थाओं का हाल

THE LUCKNOW TIMES

Fri, Feb 20, 2026
Post views : 382

उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद में फरीदपुर द्वारिकेश चीनी मिल क्षेत्र का सहकारी गन्ना विकास समिति लि०फरीदपुर के राजेश मिश्र उप गन्ना आयुक्त बरेली, दीपक भारद्वाज अपर सांख्यिकी अधिकारी, आलोक मिश्रा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर एवं सर्वेश कुमार शर्मा सचिव ने भ्रमण किया।समिति टीम ग्राम टांडा सिकन्दरपुर में गन्ना किसान नरेश चौधरी के प्लाट पर पहुँची जहाँ उन्होंने नई गन्ना प्रजाति कोशा०18231 की बुवाई ट्रेंच विधि द्वारा करायी गयी जहाँ किसान ने भूमि को ट्राइकोड्रर्मा एवं ववेरिया वैसियाना तथा गन्ना बीज को फॅफूदीनाशक हेक्सास्टाप से शोधित किया वहीं पेड़ी प्रबन्धन प्लाट का भी निरीक्षण किया।

क्षेत्र में भ्रमण उपरान्त ग्राम हरेला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जहाँ प्रतिभाग कर किसानों को गन्ना बुवाई की उन्नत तकनीकों, वैज्ञानिक तरीको से अधिक उत्पादन देने वाली उत्तर प्रदेश हेतु स्वीकृत प्रजातियों की बुवाई करने की सलाह दी गयी।इसके अलावा उत्पादन के लिए उन्नत किस्मों का चयन समयँ से गन्ना बुवाई,खेत की तैयारी,संतुलित उर्वर प्रबन्धन,सिंचाई प्रबन्धन तथा रोग व कीट नियत्रण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।गोष्ठी में किसानें की समस्याओं को सुन-समझकर समाधान बताया गया तथा आधुनिक तरीकों को अपनाकर अधिक उत्पादन एवं बेहतर आय प्राप्त करने को प्रेरित किया गया।

वहीं किसानों को बताया गया कि 4 फिट दूरी पर गन्ना बुवाई करने पर उत्पादन में वृद्धि एवं लागत में कमी होने समेत आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।टीम ने द्वारिकेश चीनी मिल मिलगेट के कॉटों का भी औचक निरीक्षण किया जहाँ निरीक्षण में कृषक अफसर अली निवासी ग्राम ढंढूली की कॉटा संख्या 5 पर तौली गई ट्राली को पुनः कॉटा संख्या 05-06 एवं मैन्युअल पर 20 कुन्तल के बॉट रखकर जाँच करने पर सही वजन पाया उचित व्यवस्थायें सामान्य पायीं।

भ्रमण के दौरान चीनी मिल के पवन कुमार चतुर्वेदी मुख्य महाप्रबन्धक (गन्ना)दिनेश कुमार शर्मा उप महाप्रबन्धक(गन्ना विकास)उपेन्द्र उपाध्याय सहायक महाप्रबन्धक(गन्ना) एवं सबंधित जोन मैनेजर एवं जोन इंचार्ज शामिल रहें।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Sugar mil

UTTAR pradesh

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन