Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

कलम और तलवार की थीम से सजा तिराहा

कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

शोभा यात्रा मैं लगाए गए पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करती सीओ कोतवाली

राष्ट्रीय दलित पिछड़ा वर्ग भारत द्वारा किया गया बाइक रैली का आयोजन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

फरीदपुर में दिनदहाड़े मां-बेटों से ढाई लाख की नकदी लूटने का आरोप : विरोध करने पर कार फोड़ने समेत बेरहमी से पीटा

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jan 29, 2026
Post views : 418

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जिले की कानून-व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल खड़े हुए हैँ कि फरीदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा लूट-पाट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने का आरोप घायल पीड़ितों ने लगाया है।

पीड़ितों ने बताया कि वह प्लॉट का बैनामा कराने,रजिस्ट्री ऑफिस फरीदपुर जा रहे थे कि मां-बेटों को बदमाशों ने रास्ते में घेरकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया।विरोध करने पर महिला एवं उसके बेटे को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे जहाँ किसी ने मदद की हिम्मत नहीं दिखाई जिससे मानवता शर्मसार होने का प्रमाण दिखा है।

जानकारी अनुसार भुता निवासी डॉक्टर टी,आर,चक्रवर्ती ने नगर फरीदपुर में 150 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा।गुरुवार दोपहर डाक्टर की पत्नी सावित्री एवं बेटे आकाश व कुलदीप कार से बैनामा कराने फरीदपुर रजिस्ट्री ऑफिस जा रहे थे कार कुलदीप चला रहा था कि कार में ढाई लाख रुपये भरा बैग रखा हुआ था।

फरीदपुर-भुता मार्ग पर ग्राम ओषड़ के पास अचानक बदमाशों ने लाठी-डंण्डो से कार पर हमला कर कार को जबरन रुकवा लिया रुकते ही बदमाशों ने सावित्री के हाँथ से रुपयों भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने मां-बेटों को कार से बाहर खींच लाठी-डंडों से माँ-बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद तमाम लोगों ने बदमाशों को रोकने या पीड़ितों को बचाने की कोशिश नहीं की जिससे बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया जिसमें एक बदमाश लाठी से मां-बेटे पर हमला करता स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

घायल मां-बेटे किसी तरह कार से फरीदपुर थाने पहुंचे जहाँ पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूँछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध ज्ञात हो रही है जाँच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly crime news

Lucknow Times

Crime live

Crime news Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन