Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

न्याय की लगाई गुहार : महिला ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Jun 1, 2026
Post views : 189

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, 28 मई 2026 की सुबह कुछ लोग उसके घर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। महिला का आरोप है कि घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई और प्रार्थना पत्र भी सौंपा गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बता दे कि पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया गया। महिला ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपने और पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन