फतेहगँजपूर्वी में घरेलू कलहे : युवक ने फंदे पर झूल कर ली जीवन लीला समाप्त,परिजनों में मचा कोहराम
मुनीश गुप्ता
Sun, Jul 5, 2026
बरेली जनपद में थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के मोहल्ला स्टेशन रोड नई कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक ने फँदे पर झूलकर आत्म हत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली है इस दुःखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस अनुसार नई कॉलौनी निवासी नितेश श्रीवास्तव 23 वर्ष पुत्र राजेश श्रीवास्तव व उसकी पत्नी शीतल से किसी बात को लेकर घरेलू कलहे हो गया था जिसके बाद नितेश ने
शनिवार देर रात्रि करीब 10 बजे अपने कमरे में फँदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली ज्ञात होने पर परिजन नितेश को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर लेगए जहाँ डाक्टरों ने नितेश को मृत घोषित कर दिया।
स्वास्थय केन्द्र से फौती मेमो मिलने पश्चात प्रभारी निरीक्षक फतेहगंजपूर्वी पुलिस टीम समेत सीएचसी फरीदपुर पहुंचे जहाँ पुलिस ने बताया कि मृतक के गले में फांसी का निशान मिला है और शरीर पर अन्य कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई।परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण ज्ञात हो सकेगा।फिलहाल घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पिता राजेश की मृत्यु के बाद परिवार पालक था युवक जिसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक तंगी के बादल मंडराने लगे हैँ।
Tags :
Bareilly news
Breaking Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन