Thu 16 Apr 2026

ब्रेकिंग

सड़क हादसे ने छीना फतेहपुर पुलिस का चमकता सितारा, जवान विवेक यादव का दुखद निधन

37 मवेशियों से ठूंसकर भरा कंटेनर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

कलम और तलवार की थीम से सजा तिराहा

कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षल्लास से मनाई गई डा0,भीमराव अम्बेडकर जयंती एवं वार्षिकोत्सव

डा0भीमराव अम्बेडकर 135 वीं जयंती

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुरानी रंजिश के चलते दबँगो ने धारदार हथियार : से हमला कर युवक को किया गंभीर रूप से घायल!

मुनीश गुप्ता

Sat, Nov 8, 2025
Post views : 133

उत्तर प्रदेश पीलीभीत : दरअसल जनपद जनपद के बीसलपुर के मोहल्ला पटेलनगर वार्ड नं0-3 निकट सरस्वती विहार कालोनी निबासी मिन्टू पुत्र सोहन लाल ने थाना कोतवाली बीसलपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम 6 बजे करीब वह अपने दरवाजे पर खड़ा था जहाँ मोहल्ले के ही भगवानदास नाई पुत्र झांझनलाल व उनका बेटा विशाल एकराय होकर शराब के नशे में लाठी व धारदार कांता लेकर आए और पुरानी रंजिश के चलते अश्लील गालियाँ देने लगे कि मिन्टू ने ग़ालियों का बिरोध किया जिस पर दोनों नशेड़ी दबँगो ने लाठी व कांता से कई बार जानलेवा प्रहारकर कर लहूलुहान कर दिया।हमले के बाद मिन्टू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया इसी बीच मौका पाकर दोनों हमलावर,पिता पुत्र मौके से फरार हो गए।घटना के बाद मोहल्ले के तमाम लोग एकत्रित हो गए जहाँ मौके पर मौजूद मिन्टू के परिजनों ने बताया कि भगवानदास नाइ व उसके बेटे विशाल ने पुरानी रंजिश के चलते शराब पीकर पहले अश्लील गालियाँ दीं कि मिन्टू ने गालियाँ देने को मना किया तो दोनों ने लाठी व धारदार कांता से जानलेवा हमलाकर मिन्टू को घायल कर दिया जहाँ दोनों के मूँह से शराब की बदबू आ रही थी।

घटना के बाद दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।उक्त घटना की तहरीर थाना कोतवाली बीसलपुर पुलिस को देकर हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही की माँग की जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को घायल की तहरीर प्राप्त उपरान्त मझलूम चिट्ठी देकर घायल को स्वास्थय केन्द्र भेज मेडिकल परिक्षण कराया जहाँ घायल के शरीर में आई चोटों के अलावा फ़टे सिर में काफी टांके आए हैँ।दो दिन बाद भी थाना पुलिस ने पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दर्ज करना उचित नहीं समझा है जिससे दबँगो के हौसले बुलन्द हैँ जिस कारण दबँग घायल परिवार का उपहास उड़ाते हुए क्या उखाड़ लेने जैसे उत्तेजक शब्दों का प्रयोग कर लड़ने को उकसा रहे हैँ ताकि क्रास घटना बनाकर समझौता कराया जा सके।

वहीं अन्य लोगों द्वारा आरोपियों की ओर से बार बार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है समझौता न करने पर परिजनों को जान-माल का खतरा बना हुआ है पीड़ित परिजन भैयभीत हैँ।घायल पीड़ित न्यायहित में हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही हेतु एसएसपी पीलीभीत का दरबाजा खटखटाने को मजबूर है।

Tags :

Pilibhit breaking

Breaking Pilibhit

Crime news bisalpur

Bisalpur breaking

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन