: एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
Fri, Apr 11, 2025
एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण
सैय्यद फ़ैज़ान रहमान "शीबू
"🖋️
उत्तर प्रदेश उन्नाव : पुलिस लाइन में शुक्रवार को सप्ताहिक परेड का एसपी ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के अभ्यास को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश दिये
।
इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया।
एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन को परेड ग्राउंड पहुंचकर सलामी ली। वहीं पुलिसकर्मियों की परेड भी कराई गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, क्वार्टर गार्ड, ट्रांसपोर्ट शाखा, पीआरवी वाहन गार्ड रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की जांच और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।
एसपी दीपक भूकर नें पुलिसकर्मियों से उन्होंने समस्याएं भी पूछी। उन्होनें यातातयात पुलिस को नियमों का पालन कराने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के अन्य पटल को भी देखा। इस दौरान सीओ सिटी
सोनम
सिंह, सीओ सफीपुर मधुपनाथ मिश्रा,
क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु प्रदीप मौर्य एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
: अमृत' के लिए राह में छोड़ गए रोड़े,जल निगम ने खोदने के बाद नहीं बनाईं 183 सड़कें, लोग परेशान!
Fri, Apr 11, 2025
अमृत' के लिए राह में छोड़ गए रोड़े,जल निगम ने खोदने के बाद नहीं बनाईं 183 सड़कें, लोग परेशान!
सैय्यद फैज़ान रहमान "शीबू"
उत्तर प्रदेश उन्नाव : जलनिगम के कर्मी और ठेकेदार ने अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाने के लिए खड़क खोद दी। काम पूरा होने के बाद इन्हें बनाना भूल गए, जो लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हल्की बारिश में गलियों में पैदल चलना और वाहनों से निकलना मुश्किल हो गया है। मुहल्लेवासी ठेकेदार कर्मचारियों की मनमानी से परेशान हैं। उनका कहना है कि ठेकेदार कर्मी गलियां उखाड़ने के उपरांत उसकी समय से मरम्मत नहीं कर रहे हैं। बता दें कि अमृत योजना के तहत जल निगम ने शहर में 175 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन बिछाई है। इसके लिए मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों तक की 322 सड़कें खोदीं, लेकिन मरम्मत कराने में लापरवाही बरती जा रही है। राहगीर परेशान हैं। नगर पालिका ने कई सड़कों को बनवाया है लेकिन अभी भी 183 सड़कें खराब हैं। पालिका ने जलगनिगम को नोटिस भेजा है।योजना के फेज-एक में 35 और फेज-दो में 250 किलोमीटर भूमिगत पाइप लाइन डाली गईं। इसके लिए 175 किलोमीटर सड़कों की खोदाई हुई और पाइप लाइन डालने के बाद निर्माण एजेंसी ने मिट्टी डालकर गड्ढा बंद कर दिया। कई मुख्य मार्गों के अलावा पन्नालाल पार्क, वकील संघ रामलीला मैदान, आदर्शनगर, पीतांबर नगर, एबी नगर में टाइप टू कॉलोनी से कॉलेज रोड तक, ऊंटसार , जेरधुस, गांधी नगर, पूरन नगर, मौहारीबाग आदि मोहल्लों में सीसी व इंटरलॉकिंग सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे इन रास्तों पर चलना मुश्किल हो रहा है। नगर पालिका ने मरम्मत के लिए जल निगम को नोटिस भेजा है।
गौरतलब हो कि नगर के 32 वार्डों में ठेकेदार द्वारा नगर की सड़को को मनमाने तरीके से खोदकर पाइप लाइन डाली गई है। जहां लोग सतर्क रहे वहां तो समय से पुराव व मरम्मत कर दी गई और जहां लोगों ने ध्यान नहीं दिया वहां खुदी पड़ी सड़कों की मरम्मत करना तो दूर, खाइयों में सही तरीके से मिटटी से पुराव ही नहीं किया गया है। जिससे वहां लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। अकसर लोग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, आवाजाही में खासी परेशानी हो रही है। दो पहिया वाहन गडढ़ों में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो जाते है।
शहर के एबीनगर मोहल्ला के लोगों ने बताया कि यहां आए दिन वाहनों से गिरकर लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। मोहल्ले के कई बुजुर्ग और बच्चे सुबह-शाम यहां से साईकिल से गुजरते हैं, वे सड़क खुदी होने की वजह से अकसर गिरकर घायल हो जाते हैं। नाराज लोगों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत शहर में बिछाई जा रही पाईप लाइन से लोगों को अभी तक पानी तो नहीं मिला अलबत्ता परेशानी अधिक हो रही है। पाईप लाइन डालने के लिए सडकें खोदी जाती हैं, लेकिन पाईप लाइन डालकर मरम्मत करने में महीनों लग जाते हैं। लोगों का आरोप है कि खुदी पड़ी सड़कों के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानी से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को कोई सरोकार और चिंता नहीं है। इसी कारण खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने अपने स्तर से यह बात नगर पालिका तक पहुचाई है, बावजूद इसके स्थिति अभी तक जस की तस है। इस लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश पनप रहा है, जो कभी भी सड़कों पर फूट सकता है।
नपा ने जलनिगम को भेजा नोटिस
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने बताया कि खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराने पर जल निगम को कई रिमाइंडर भेजे गए, लेकिन कुछ सड़कों की फौरी मरम्मत कराकर औपचारिकता पूरी कर ली गई। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नालियां भी टूटी होने से जलनिकासी भी खराब है। 13 प्रमुख मार्गों को बनवाने के लिए फिर नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी सुधार न कराने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
नगर पालिका ईओ संजय कुमार गौतम ने बताया कि खोदाई से खराब हुई सड़कों की मरम्मत न कराने से शहरवासियों को दिक्कतें हो रही हैं। रोजाना कई शिकायतें आती हैं। लोगों को राहत देने के लिए लोकनगर मार्ग बनाने पर पालिका को 72 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी तरह जलकल कार्यालय वाले रास्ते को बनाने पर करीब 20 लाख और आदर्शनगर में डामर रोड बनवाने पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
इधर, जलनिगम एक्सईएन पंकज झा का कहना है कि पाइप लाइन डालने के बाद मार्गों को जल्द से जल्द बनवाने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए हैं। जो रास्ते नहीं बन पाए हैं उन्हें भी जल्द दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो सके। यह निर्देश दिए गए हैं कि पाइप लाइन डालने या पाइप लाइन की मरम्मत के लिए खोदी की सड़क की मरम्मत कराने के बाद ही आगे काम शुरू करें!
: उन्नाव में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस!
Thu, Apr 10, 2025
उन्नाव में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, जांच में जुटी पुलिस!
सैय्यद फैजान रहमान "शीबू"🖋️
उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक फांसी के फंदे पर युगल लटके मिले। प्रेमी युगल का शव एक ही पेड़ पर लटकते मिला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह मामला उन्नाव जिले में आसीवन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरेमऊ के मजरा लोचनखेड़ा में गांव के बाहर बाग में प्रेमी युगल के शव फंदे से लटके मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। दोनों की शिनाख्त मृतका चावली (19 ) पुत्री सुरेश राजपूत और पंकज (19) पुत्र बउवन के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दोपहर करीब एक बजे एक ही पेड़ में अलग-अलग फंदे से दोनों के शव लटके मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।