Sun 25 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

विरोध पर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

बिना परमिट कट गए 40 सागौन के पेड़

दो अभियुक्त चैकिंग के दौरान गिरफ्तार नौ बाईक बरामद एक स्कूटी से हुआ खुलासा। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

पहले पेमेंट फिर नकली मोबाइल

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

टिसुआ चौराहे पर दर्जनों घटनाओं के बाद भी NHAI कर रहा घटना का इन्तजार : आखिर कब बनेगा रोड क्रासिंग,स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल,आखिर जिम्मेदार प्रशासन क्यों है मौन।

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Oct 22, 2026
Post views : 253

बरेली : जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम टिसुआ मेन चौराहे पर रोड क्रास(कट) ने होना दर्जनों गाँव के ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं तथा मरीजों को आवागमन में रोड क्रास एक बड़ी मुसीबत साबित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि टिसुआ मेंन चौराहे से ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन होता है किन्तु यहाँ चौराहे पर एनएचएआई ने मनमानी के चलते रोड क्रास नहीं बनाया गया है जिससे प्रतिदिन ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर भगवान भरोसे डिवाइडर समेत रोड क्रास करना पड़ रहा है।

वर्ष 2026 में रोड क्रास करने के दौरान घटित हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई वाहन चालकों समेत दर्जनों ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो चुकी है।हो रही सड़क घटनाओं से भैयभीत और पीड़ित ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल बड़े सवाल उठाए हैँ वहीं हो रहीं घटनाओं से ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ती जा रहीं हैँ।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र टिसुआ मेन चौराहे पर रोड क्रास (कट)बनाए जाने की माँग की है।वहीं ग्रामीणों कहना है कि फरीदपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम टिसुआ मेंन चौराहे पर कट न होने की बड़ी समस्या के मामले से राजनैतिक दलों के नेताओं को भी अवगत कराया गया उसके बाद भी पीड़ित ग्रामीणों की भीषण समस्या का समाधान नहीं किया गया है।गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी स्वर में कहा है कि होने बाले विधान सभा चुनाव में इसका खामियाजा क्षेत्रीय प्रत्याशियों को भोगना पड़ सकता है ग्रामीणों ने यहाँ तक कहा है कि राजनेता जनता की समस्याओं को भूले हुए हैँ हम उन्हें भूल जायेंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि दर्जनों गाँव का आवागमन बंद होने से स्कूल जाने-आने वाले स्कूली बच्चों एवं मरीजों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चौराहे पर रोड क्रास न होने से किसी भी समयँ अप्रिये सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।हो चुकी एवं होने बाली दुर्घटनाओं से अभिभावक चिंतित हैँ ऐसे में सवाल सुरक्षा व्यवस्था पर खड़ा होता है कि आखिर टिसुआ क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सुरक्षित रोड क्रास एवं गंभीर समस्या का समाधान कब मिलेगा टिसुआ भुता ब्लॉक का प्रमुख गाँव है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन