Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

48 घंटे में गिरवी जमीन बेच दी

नाबालिग पुत्री को गांव के किनारे पीपल के पेड के पास ले जाकर गलत काम करने का प्रयास करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तीन गिरफ्तार

बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शब्दों से समाज को दी नई दिशा : प्रताप नारायण मिश्र की लेखनी को किया याद

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 24, 2026
Post views : 29

जयंती समारोह में बोले विधायक, नई पीढ़ी साहित्य और राष्ट्रभावना से ले प्रेरणा

उन्नाव। हिंदी साहित्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पं. प्रताप नारायण मिश्र की 171वीं जयंती पर बेथर के बैजेगांव में उन्हें याद किया गया। गांव में आयोजित जयंती समारोह और श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी शामिल हुए। विधायक ने पं. प्रताप नारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयोजकों ने माला और पटका पहनाकर विधायक का स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और पुस्तक भी भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पं. प्रताप नारायण मिश्र के जीवन और उनकी रचनाओं पर चर्चा की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि पं. प्रताप नारायण मिश्र ने अपनी लेखनी को केवल साहित्य तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोगों में राष्ट्रभावना जगाने का काम भी किया। उनके विचार और रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को ऐसे साहित्यकारों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। समारोह में नि. अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक उन्नाव हरिसहाय मिश्र (मदन), श्याम मिश्र, अंकित मिश्र, मोहित मिश्र, राकेश वाजपेई, राजन सिंह, योगेश वाजपेई, बैजनाथ सिंह, जुगुल मिश्र, स्वप्निल मिश्रा और प्रियम वाजपेई समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पं. प्रताप नारायण मिश्र के साहित्य और उनके सामाजिक सरोकारों को आगे की पीढ़ी तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन