Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

वार्ड नंबर 13, के सभासद की महफ़ूज़ रहमान की मृत्यु के बाद बेटी प्रत्याशी बनाई गई। नामांकन पत्र भर ब्यूरो रिपोर्ट, राम

48 घंटे में गिरवी जमीन बेच दी

नाबालिग पुत्री को गांव के किनारे पीपल के पेड के पास ले जाकर गलत काम करने का प्रयास करने के अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

तीन गिरफ्तार

बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पारिवारिक विवाद : बीच-बचाव करने पहुंचे पति को भी पीटा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Sep 24, 2026
Post views : 23

दाल लाने की बात से शुरू हुआ विवाद, महिला ने बहू समेत कई लोगों पर लगाया आरोप

उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के सिलौटन खेड़ा मजरा इछौली गांव में घर के दरवाजे पर बैठी महिला का परिवार के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि नातिन को दुकान से दाल लाने के लिए कहने पर परिवार की बहू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया और उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने पीट दिया। दोनों के घायल होने की बात कही गई है। गांव निवासी कमलेशा पत्नी कल्लू प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी नातिन प्राची से दुकान से दाल लाने के लिए कहा। कमलेशा के मुताबिक, उनकी यह बात परिवार में रहने वाली बहू शन्नो पत्नी हरिश्चंद्र को नागवार लगी और वह गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर शन्नो समेत अन्य लोगों ने उनके साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसके पति कल्लू प्रसाद मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट में कमलेशा के बाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जबकि कल्लू के सिर में चोट लगने की बात तहरीर में कही गई है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी दंपती को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना के बाद कमलेशा ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। दही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन