: पहलगाम नरसंहार पर चेयरमैन व सभासदों ने जताया शोक
Wed, Apr 23, 2025
नगरपालिका कार्यालय परिसर में दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान ✍️
उन्नाव। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार से पूरे देश में गुस्सा व शोक की लहर है। इस दुखद घटना को लेकर उन्नाव नगरपालिका कार्यालय परिसर में नपा चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा की अध्यक्षता में शोकसभा की गई, जिसमें इस घृणित आतंकी हमले में शहीद सभी भारतीय नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की गई। तत्पश्चात परिसर स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित कर घटना की निन्दा करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आतंकवादियों के नापाक मंसूबों से भारत सरकार डरने वाली नहीं- श्वेता मिश्रा
चेयरमैन श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि घटना अत्यन्त हृदय विदारक है। पीड़ित परिवारों को ऐसा जख्म लगा है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस घटना को सदियों तक भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होने कहा कि आतंकी हमले को इंसानियत को झकझोर देने वाला बताया। निर्दोष पर्यटकों को इस तरह निशाना बनाना, क्रूरता की हद को पार कर गया है। जो अपने परिवार के किसी सदस्य को इस हमले में खो चुके हैं, उनके दुःख की कल्पना भी कठिन है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों से भारत सरकार डरने वाली नहीं है।
हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय- भानू मिश्रा
इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधी व भाजपा नेता प्रवीण मिश्रा भानू ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण, अक्षम्य और घोर निंदनीय है। जिन लोगों ने इस दुःखद घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। आगे उन्होनें कहा कि कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, उन्होंने बताया कि सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि देश इस तरह की हिंसक व कायरतापूर्ण घटनाओं से बिल्कुल नहीं डरेगा।
[caption id="attachment_10114" align="alignnone" width="720"]
उन्नाव नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते चेयरमैन, सभासदगण एवं अन्य कर्मचारी
[/caption]
समस्त सभासद व कर्मचारी रहे उपस्थित
इस मौके पर सभासद दीपक दीक्षित, मनीष शुक्ला, आराफात बेग, ब्रजेश पांडेय, मेराजउद्दीन, राकेश साहू, निशेष जायसवाल, सुशील तिवारी सहित नगरपालिका अधिशासी अधिकारी संजय कुमार गौतम और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
: भाजपा कार्यालय पर शोक सभा, नम आंखों से दी गई शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि
Wed, Apr 23, 2025
शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा: पंकज गुप्ता
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️
उन्नाव। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश गमगीन है। लोग आतंकी हमले में निर्दोष नागरिकों की दर्दनाक मौत को लेकर पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। पार्टी कार्यालय में भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जहां पर भाजपाइयों ने नम आंखों से शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में देश के नागरिकों की बर्बरता से जानें गयी। इसको लेकर पूरे देश में उबाल है और लोग जगह-जगह कैंडल मार्च, पुतला फूंककर, आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकियों के खात्मे की मांग सरकार से मांग कर रहे हैं। जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में निर्दोष नागरिको के लिए शोक सभा का आयोजन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से जवानों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के दौरान मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने इस मौके पर कहा आतंक का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, पूरा देश एकजुट है। वहीं जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नीरज गुप्ता, मनीष जायसवाल, अवनीश गुप्ता, प्रियंका शुक्ला, नवीन सिंह, संतोष पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भावुक माहौल में मृतकों को अंतिम श्रद्धांजलि दी। हमले के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
: एक राष्ट्र, एक चुनाव से विकसित भारत का सपना होगा साकार :- पंकज गुप्ता
Tue, Apr 22, 2025
भाजपा नेताओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के बताए फायदे
सैय्यद फैज़ान "शीबू" रहमान✍️
उन्नाव। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा की ओर से सदर विधानसभा क्षेत्र के सरोसी ब्लॉक के सिकंदरपुर सरोसी परिसर में नवीन सिंह ने प्रबुद्ध वर्ग समागम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद साक्षी महाराज सदर विधायक पंकज गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोगों को एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे बताए गए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी कार्य करते हैं जनता के मनोभावों को जानकर करते हैं इसीलिए आपके बीच एक राष्ट एक चुनाव सहमति लेने आए हैं "एक विकसित भारत का सपना, एकजुट लोकतंत्र की कल्पना एक राष्ट्र, एक चुनाव से संभव है।" उन्होनें कहा कि सरकार देश के विकास को बल प्रदान करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव सुझाया है। इसमें देशवासियों को बढ-चढ़कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहिए।
पंकज गुप्ता ने कहा कई बार किसी को आवास की आवश्यकता है किसी की पेंशन बननी किसी योजना का समय पर लाभ मिलना है लेकिन चुनावों में लगने वाली आचार संहिता से यह नहीं मिल पाता हमे सबको एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए संकल्पित होना है। सांसद साक्षी महाराज के साथ जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, विपिन मिश्रा, मनीष जायसवाल, सर्वेश लोधी, सुशील रावत, अमित त्रिपाठी, संदीप पांडे, विमल द्विवेदी, श्याम किशोर शुक्ला, हीरालाल लोधी, दीपू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।