Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

शादी की दहलीज पर खड़ी नाबालिग : चाइल्ड हेल्पलाइन ने समय रहते रोका

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 24, 2025
Post views : 431

बाल विवाह कानून के तहत दोनों पक्षों से पूछताछ, आगे कार्रवाई तय


उन्नाव। नाबालिग शादियों पर रोक को लेकर प्रशासन की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। जिले में बाल विवाह की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई के दावे कई बार किए जाते हैं, लेकिन सोमवार दोपहर मिली एक सूचना ने पूरे सिस्टम को तुरंत हरकत में ला दिया। उसी फुर्ती का नतीजा था कि एक किशोरी की जिंदगी समय रहते बच गई। बता दें कि अजगैन थाना क्षेत्र के धरागढ़ गांव की एक नाबालिग बालिका का विवाह लखनऊ बाईपास स्थित अन्नपूर्णा धाम में तय किया गया था। सदर कोतवाली क्षेत्र के किशोरी खेड़ा के एक युवक से उसकी शादी की तैयारियां पूरी रफ्तार में थीं। इसी बीच चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन आया कि एक नाबालिग बालिका की शादी कराई जा रही है। शिकायत मिलते ही जिला समन्वयक दिवाकर ओझा ने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया। जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमा नाथ राय के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम और स्थानीय पुलिस बिना देरी किए मौके के लिए निकल गई। टीम जब पहुंची तो मंडप सजा था, रस्में शुरू हो चुकी थीं और परिवार विवाह पूरा कराने की कगार पर था। टीम ने मौके पर ही शादी रुकवा दी और बालिका को सुरक्षित संरक्षण में ले लिया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति उन्नाव के सामने पेश किया गया। समिति ने बालिका की सुरक्षा, मानसिक स्थिति और आगे की जरूरतों को देखते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर में रखने का आदेश दिया। आदेश के बाद बालिका को सेंटर भेज दिया गया, जहां उसकी देखभाल और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग की शादी कराना बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत दंडनीय अपराध है। पूरे मामले में दोनों परिवारों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।चाइल्ड हेल्पलाइन जिला टीम का कहना है कि सही समय पर मिली सूचना ने एक बच्ची को गलत दिशा में जाने से बचा लिया। टीम ने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी भी जानकारी को छुपाएं नहीं, तुरंत 1098 पर सूचित करें ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन