Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

बरेली में आयुष्मान योजना का खेल : मरीज से वसूले 13,324,स्थायी लोक अदालत ने अस्पताल व CMO को भेजा नोटिस!

मुनीश गुप्ता

Sun, Dec 7, 2025
Post views : 440

मुफ्त इलाज के स्थान पर जबरन खरीदवा दीं दवाएँ,शिकायत पर मैनेजर की धमकी,24 दिसंबर को देना होगा जवाब

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है जहां गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज देने का दावा किया जाता है वहीं हकीकत इसके ठीक बिपरीत है।बरेली शहर में स्थित गंगाचरण अस्पताल पर आरोप है कि योजना के लाभ से मरीज को वंचित रखकर मरीज के परिजनों से जमकर वसूली की गई है।

गंभीर मामले पर स्थायी लोक अदालत ने अस्पताल के डायरेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को नोटिस जारी किया है।नोटिस के तहत दोनों 24 दिसंबर को अदालत के सामने उपस्थित होकर जवाब देना होगा।

ग्राम सिमरा बोरीपुर निवासी अधिवक्ता संजय देव सिंह भदौरिया ने बताया कि उनकी मां रामेश्वरी देवी को बीते 10 अक्टूबर 25 को गंगा चरण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अधिवक्ता के मुताबिक अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान योजना लागू होने के बावजूद मुफ्त इलाज देने से इनकार कर दिया।उल्टा मां को अस्पताल के ही मेडिकल स्टोर से 5,801 रुपये की दवाएं जबरन खरीदवा दीं।बस इतना ही नहीं विभिन्न जांचों के नाम पर 5,000 रुपये और बसूल लिए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त उपचार,दवाएं और भोजन तीनों ही रोक दिए।मरीज को छुट्टी मिलने तक अस्पताल ने कुल 13,324 रुपये वसूल लिए। मामले की शिकायत करने पर भी अस्पताल प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की बल्कि अधिवक्ता का कहना है कि अस्पताल के मैनेजर ने उन्हें धमकाने की कोशिश की।

पीड़ित पक्ष की अर्जी को गंभीरता से लेते हुए स्थायी लोक अदालत ने अस्पताल निदेशक और(सीएमओ)दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत की सख्ती के बाद अब इस मामले पर जिला स्वास्थय विभाग की भूमिका भी कट घरे में आ गई है।प्रदेश में आयुष्मान योजना की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे अस्पतालों पर क्या कार्रवाई होगी यह अब 24 दिसंबर को होने वाली सुनवाई के बाद साफ हो सकेगा।

Tags :

Breaking Bareilly

The Lucknow Times

Bareilly breaking

Lucknow Times

Breaking crime

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन