Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक साल बाद मिली रकम

28 नवंबर से रामलीला मैदान में सजेगा भागवत कथा का दरबार

कचहरी पुल पर कार की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा सफाईकर्मी, गंभीर हालत में रेफर

सहज व्यवहार और बेहतर तालमेल की पहचान छोड़ गए सीओ अरविंद चौरसिया

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

प्लाट में पानी फेंकने को लेकर मारपीट : चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Nov 23, 2026
Post views : 41

विरोध करने पर छत से फेंके पत्थर, लाठी-डंडों से हमला कर पिता, दो बेटों और बेटी को किया घायल

उन्नाव। प्लाट में पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद छत से पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पिता समेत उनके दो बेटे और बेटी घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।एबी नगर निवासी गोपाल गुप्ता के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे उनके प्लाट में पड़ोसी की छत से पानी फेंका जा रहा था। इस पर उन्होंने जानकारी की तो पड़ोस में रहने वाले सुज्जू, तन्नू, रामखिलावन और लखन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि चारों ने एकराय होकर छत से पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने गोपाल के साथ उनके बेटे हरिओम, श्यामजी और बेटी प्रिया को भी पीटा। हमले में गोपाल के सिर में चोट आई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्लाट को लेकर पड़ोसियों से पहले भी विवाद हो चुका है। आरोप है कि संबंधित लोग प्लाट में कूड़ा फेंकने के साथ छत से पेशाब करते हैं और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन